{"_id":"87854","slug":"Hardoi-87854-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को गोली मार कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को गोली मार कर नगदी लूटी
Hardoi
Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/हरपालपुर। हरदोई शाहाबाद मार्ग पर बेहटागोकुल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार को पहले अगवा किया और बाद में बदमाशों ने उसके गोली मार दी और नगदी व अन्य सामान छीन लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
बेहटागोकुल क्षेत्र के बिजगवां पशुपति नाथ (30) शुक्रवार दोपहर को शाहाबाद रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम वह बाइक से ही घर की ओर आ रहे थे। पशुपतिनाथ के अनुसार वह सकाहा के कुछ आगे पहुंचे ही थे कि एकाएक दो लोग बाइक के सामने आ गए और उसने बाइक रोक ली। उन लोगों ने पहले उसे कुछ आगे तक ले चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया तो उसके तमंचा लगा लिया और दोनों युवक पीछे बैठ गए और बाइक चलाने को कहा। पशुपतिनाथ के अनुसार डिघिया के पास पहुंचने पर उसने विरोध किया तो बदमाशों ने बाइक रुकवा ली और उसकी तलाशी लेने लगे और विरोध करने पर उसके गोली मार दी।
इसके बाद उसके पास चार हजार रुपए लूटकर भाग गए। बदमाशों के भाग जाने पर राहगीरों की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस अगवा और लूट में गोली मारने की बात से इनकार कर रही है। एसओ जयंती गंगवार ने बताया कि बदमाशों ने रोक कर रुपए छीने और छीना झपटी में गोली लगी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र के मुद्दपुर गंाव निवासी प्रेमचंद्र शर्मा सुरजूपुर प्राथमिक स्कूल मेें प्रधानाध्यापक के पर तैनात है।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह बाइक से अपने गांव के ही कुंवारपाल के साथ फर्रुखाबाद से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे वह जैसे ही हड़हा गांव के पास पहुंचे, इसी बीच दो बाइकोें पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और हाथापाई करने लगे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षक से 5600 रुपए, दो मोबाइल, हेलमेट लूट लिया। शनिवार को शिक्षक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। एसओ मुकेश मिश्र ने बताया मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।