Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पुस्तक मेले के चौथे दिन भी रही रौनक

पुस्तक मेले के चौथे दिन भी रही रौनक

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले आयोजित पुस्तक मेला के चौथे दिन भी आयोजन परिसर राजकीय इंटर कालेज परिसर में पुस्तक प्रेमियों का आना जाना लगा रहा। गुरुवार को प्रमुख रूप से डा महेंद्र कुमार वर्मा, विनोद कुमार गौतम, अमर सिंह एडवोकेट, एसके त्रिपाठी, ईश्वरी प्रसाद, चंदन प्रसाद, रामऔतार सुमन, भरत पांडेय, गणेश प्रसाद आदि शामिल रहे। पुस्तक मेला में लगे तक्षशिला नालंदा बौद्ध साहित्य सदन के स्टाल पर गौतम बुद्ध तथा डा भीमराव अंबेडकर आदि से संबंधित पुस्तकें लोगों द्वारा खरीदी गई। इसके अलावा अखिल पब्लिकेशन दिल्ली के स्टाल पर मधुशाला, रागदरबारी, गोदान, सामान्य ज्ञान, प्रेम चंद्र की कहानियां, मैला आंचल आदि पुस्तकों की बिक्री हुई। सरनाम एंड संस के स्टाल के प्रतिनिधि आरपी शर्मा ने बताया कि नेहरू, सामान्य ज्ञान, गुनाहों का देवता, अंग्रेजी शब्दकोष , गीताजंलि, मायाजाल, लाल किताब आदि की बिक्री हुई। सर्व सेवा संघ के स्टाल के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि लोहिया के 100 वर्ष, अहिंसा की ताकत, नारी की महिमा आदि पुस्तकें लोगों द्वारा पसंद की गई। नौशीला प्रकाशन के स्टाल प्रतिनिधि शिवकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पुस्तकों की बिक्री ज्यादा हो रही है। नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया के स्टाल पर सोना की कहानी, तथागत बुद्ध, रैदास, पनघट, गोमुख यात्रा, साबित्री आदि पुस्तकें पसंद की गई। आयोजक समिति के अध्यक्ष फूल चंद्र अरुण ने सभी का आभार जताया। पुस्तक मेला 6 मई तक रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed