{"_id":"75158","slug":"Hardoi-75158-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में सफाईकर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में सफाईकर्मी नदारद
Hardoi
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/सवायजपुर। जिले में सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली में कई कार्रवाईयों के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। बीते दिनों जिले में कई ग्राम पंचायतों मे निरीक्षण किए गए और लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई। डीपीआरओ ने पिहानी ब्लाक के गांवों का भी निरीक्षण किया जहां भी स्थिति बदहाल मिली। इस पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सफाई कर्मचारियों की काम के प्रति बरती जा रही लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को डीपीआरओ दया शंकर सिंह ने पिहानी ब्लाक के कुछ ग्रामों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी थी। जिसमें ग्राम पंचायत राभा में दोनो सफाई कर्मी तो गांव में मिले लेकिन सफाई व्यवस्था न मिलने पर चेतावनी दी है। वहीं सरेंहू के सहेलिया खेड़ा व वाजिद नगर के मजरे में भी निरीक्षण किया जहां भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं और वाजिद नगर के मजरे में सफाई कर्मी भी नहीं मिला। इस पर डीपीआरओ ने अनुपस्थित सफाई कर्मी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
उधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में स्थित गांवों में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले एसडीएम ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम रविंद्र पाल सिंह मंगलवार को हरपालपुर विकास खंड के नगरा चौधरपुर गांव में भौतिक कार्यों का सत्यापन व सोशल ऑडिट करने पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों में अवरोध, सफाई न होेना तथा पंचायत मित्र एवं सेक्रेटरी की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सेक्रेटरी नेकराम बीते तीन माह से गांव नहीं आए है। वहीं पंचायत मित्र शिल्पी भी नहीं आती है। जॉब कार्डधारकों को न तो रोजगार मिला न ही बेरोजगारी भत्ता। एसडीएम ने सेक्रेटरी से स्पष्टीकरण मंागा है वहीं पंचायत मित्र को हटाकर नवीन पंचायत मित्र का चयन करने तथा सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखने की बात कहीं है। एसडीएम ने जॉब कार्डो व मनरेगा में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन के लिए तहसील कर्मचारियों द्वारा कराने के निर्देश दिए है।