{"_id":"37-208350","slug":"Hardoi-208350-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नगदी और जेवरात चाोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की नगदी और जेवरात चाोरी
Hardoi
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी व सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामिनी के अचानक जगने पर चोरों ने डंडे से हमला कर दिया। इस मामले मेें पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के सांडी तिराहा से हरपालपुर मार्ग स्थित चौधरियापुर मोड़ पर बने सोनेलाल के मकान में बीती रात करीब एक बजे आधा दर्जन चोर घुसे और दो बक्सों को खोलकर उनमें रखा सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामिनी रामकांती के जगने पर चोरों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जिसमेें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख पुकार सुन अन्य परिजन भी जाग गए। ललकारने पर चोर एक बक्सा उठाकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
इधर, चोर सामान निकालकर बक्सा नकबापुर स्थित नाले के पास छोड़ गए। गृहस्वामी सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने चार चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गृहस्वामी ने बताया कि चोर 65 हजार रुपये की नगदी, डेढ़-डेढ़ तोला के सोने के निर्मित आभूषण व आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिन चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उन लोगों से गृहस्वामी की पुरानी रंजिश चली आ रही है। घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।