{"_id":"37-207988","slug":"Hardoi-207988-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट फूड के फैन, तो दांतों से कुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट फूड के फैन, तो दांतों से कुट्टी
Hardoi
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। फास्ट फूड खाने के शौकीन बच्चों के दांतों में बीमारियां अधिक फैल रही हैं। फास्ट फूड खाने में तो अच्छा लगता है, पर इसके बाद दांतों में कीड़ा लगने की अधिक संभावना हो जाती है। अमर उजाला व डाबर रेड के तत्वावधान में आयोजित डेंटल कैंप में गुरुवार को महर्षि विद्या मंदिर में चिकित्सकों ने बच्चों के दांत चेक किए। जिसमें कई बच्चों के दांतों में कीड़ा लगा होने की समस्या मिली। इसके अलावा कई में फ्लोरोसिस की समस्या भी मिली। जिस पर चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त की और उन्हें शुद्ध पानी पीने की सलाह दी।
अमर उजाला व डाबर रेड के संयोजन में महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित डेंटल कैंप की शुरुआत बच्चों को रेड टूथपेस्ट की उपयोगिता बताकर की गई। रेड टूथपेस्ट में मिश्रित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के बारे बताते हुए बच्चों के मनोरंजन के लिए डा. तोमर से मिलवाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को ब्रश करने के तरीके की जानकारी दी। ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखकर हल्के हाथों से गोल घुमाकर करने की सलाह दी। जिसके बाद बच्चों के दांतों का चेकअप किया गया। डा. रविदत्त मिश्र ने बच्चाें के दांतों की जांच करते हुए कैविटीज की समस्या से ग्रसित पाया और कइयों में फ्लोरोसिस की बीमारी भी दिखी। जिस पर चिकित्सक ने उपचार कराने की सलाह दी।
डा. अनुराग गुप्ता ने बच्चों के दांतों की जांच करने के दौरान बताया कि बच्चों के दांतों में कीड़ा भी लगा हुआ है जिसका प्रमुख कारण खाद्य पदार्थ में बरती जा रही लापरवाही है। कहा कि बच्चे फास्टफूड खाने के काफी शौकीन होते हैं, पर फास्टफूड सबसे अधिक दांतों में कीड़ा लगने का कारण बनता है। डा. अनुराग सिंह ने कहा कि दांताें की सफाई में कमी होने से मुंह से बदबू आना और कैविटीज की समस्या बढ़ जाती है। जिसकी रोकथाम को सुबह व शाम को ब्रश करना चाहिए। डेंटल कैंप में बच्चोें को रेड टूथपेस्ट व पंपलेट बांटे गए। कैंप में धर्मानंद गौतम, राजेंद्र सिंह चंदेल, अर्पिता कश्यप, कुमार सौरभ गुप्ता व शाहनवाज अंसारी तथा राजबीर ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्कूल के अंजनी सिंह, अमित सिंह, शशांक पांडेय, अंकुर मिश्रा, श्रीकांत पांडेय, अभिषेक कुमार, आदित्य मिश्रा, आकाश शुक्ला, आनंद सिंह, अनुज दीक्षित, अनुपम वर्मा, अशोक मिश्रा, आशू मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, ईला गुप्ता, कमलेश द्विवेदी, मंजू श्रीवास्तव, निधि सिंह, पिंकी मिश्रा, पूनम शुक्ला, राम कृपाल सिंह, रमेश चंद्र पाठक, रामजी अग्निहोत्री, रंजना कपूर, रीतू सिंह, साधना मिश्रा, संजय सिंह, सर्वेश सिंह, शिवम द्विवेदी, श्रेया द्विवेदी, श्रुति अस्थाना, शुभांजलि सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, हरीश चंद्र पांडेय, कुनकुन देवी, आरती, माया, पुष्पेंद्र सिंह, रजत तिवारी, रामचंद्र, राम किशोर यादव, रामश्री, अविनाश चंद्र द्विवेदी, रामश्री आदि ने सहयोग दिया।
इंसेट---
दांतों की सफाई बेहद आवश्यक
हरदोई। अमर उजाला की ओर से लगाए गए कैंप की सराहना करते हुए महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने कहा कि दांतों की सफाई करना अति आवश्यक है। सुबह व रात दोनों समय ब्रश करने से ही दांतों को निरोगी रखा जा सकता है और अमर उजाला की पहल ने बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया है।