{"_id":"37-200111","slug":"Hardoi-200111-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल की अगुवाई में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल की अगुवाई में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान
Hardoi
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को सैनिक कल्याण बोर्ड ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सोल्जर बोर्ड गेट से लेकर सोल्जर बोर्ड चौराहा और वहां से कलेक्ट्रेट द्वार तक भूतपूर्व सैनिकों ने सड़क के दोनों ओर सफाई का जिम्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अगुवाई में संभाला।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल लक्ष्मी नरायन तिवारी ने बताया कि गांधी जयंती को लेकर बनाए गए कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसको लेकर शुरू हुए स्वच्छता अभियान के तहत सैनिक कल्याण पुनर्वास केंद्र की ओर से सैनिक कल्याण परिसर, बाहर गेट, सोल्जर बोर्ड चौराहे से कलेक्ट्रेट द्वार तक सड़क के दोनों और साफ सफाई कराई गई।
इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार तिवारी, सुरेश, हरिओम, सुरेश राठौर, सोबरन लाल, रामदेवी वर्मा, मुराली लाल, अजय सिंह, विनोद कुमार, लता, सोनपाल, रामगोपाल वर्मा, श्रीराम, अशोक तिवारी, सुरेश चंद्र तिवारी, इसरार अहमद, सुबेदार खेमकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, भूतपूर्व सैनिक वेलफे यर एसोसिएशन के तत्वावधान मेें पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शुक्ला, एमपी सिंह, योगेंद्र सिंह, तेजपाल, हरिनाम सिंह, ऋषि बाजपेयी, अनिल शुक्ला, आनंद सिंह, कुलदीप मिश्र, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा सांसद शुरू क रेंगे जन स्वच्छता कार्यक्रम
हरदोई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि गुरुवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की व 11 अक्तूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है। पार्टी ने इन तीनोें महापुरुषों की स्मृति में जन स्वच्छता कार्यक्रम की योजना बनाई है। यह अभियान श्रमदान जैसा कार्यक्रम बने, इसके लिए पार्टी ने जिला स्तर के सभी नेताओं को एक-एक मंडल का प्रभारी बनाया है। उन्होंने कहा कि जिला केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे रेलवे स्टेशन पर सांसद अंशुल वर्मा व स्वयं क रेंगे। इसके बाद निर्धारित मंडलों में कार्यक्रम किया जाएगा। वह बुधवार को पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान सांसद अंशुल वर्मा के अलावा पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे।
निकलेगी रैली, लेंगे सफाई की शपथ
हरदोई। प्रधानमंत्री के निर्देश पर जिले में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर को कार्यालयों व स्कूलों में स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही जिला स्तर व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी द्वारा भेजे गए पत्र में घरों की सफाई, सरकारी कार्यालय, स्कूल, हास्पिटल, कार्य स्थान, गलियां, सड़क, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मूर्तियोें, स्मारक, नदियां, तालाब, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थान, सरकारी व अर्द्ध सरकारी स्थानोें पर सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सफाई व्यवस्था की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित कराई है। उधर जिला पंचायत राज अधिकारी हरिशंकर मिश्रा ने भी गांधी जयंती से नौ अक्तूबर तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किए जाने की बात कही। बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर सफाईकर्मी, एडीओ पंचायत तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों की रैली का आयोजन किया जाएगा। दिन में दस बजे जिलाधिकारी इसकी शुरुआत करेंगे। स्वच्छता रैली में नवीन माडल शौचालयों का प्रदर्शन भी तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर किया जाएगा।
सांसद नरेश करेंगे शुभारंभ
हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल गुरुवार को पूर्वान्ह 11 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी भी भाग लेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी यतीश गुप्ता ने दी।