फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रक्तदान करो आज, ताकि हम करें नाज

रक्तदान करो आज, ताकि हम करें नाज

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मानव होने के नाते मानवता का फर्ज अदा करने का मौका बुधवार को आपके सामने जिला चिकित्सालय में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर के रूप में सामने आ चुका है। यदि आप स्वयं किन्हीं उन चार लोगों की जानें बचाना चाहते हैं, जिनका दुनिया में कोई नहीं तो आप भी दुनिया का सबसे बड़ा दान कहे जाने वाला कुछ रक्त दान कर अनजानों से भी खून का रिश्ता कायम कर सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन सभी के सहयोग से एक बार फिर से आगे बढ़कर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित करवा रहा है। एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होगा। शिविर का उद्घाटन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में डीएम रमेश मिश्र एवं एसएसपी गोविंद अग्रवाल मौजूद रहेंगे। शिविर की शुरुआत उद्घाटन के बाद से शुरू हो जाएगी। रक्तदान करने में एक व्यक्ति पर मात्र पांच से 10 मिनट का समय खर्च होगा। रजिस्ट्रेशन करा चुके लोग बुधवार को सुबह 10 बजे वहां पहुंच जाए और जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और वह रक्तदान शिविर में शामिल होना चाहते हैं तो वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंच जाएं।
विज्ञापन

शिविर 10 बजे से रक्तदान पूर्ण होने तक जारी रहेगा। अमर उजाला के साथ स्वास्थ्य प्रशासन के आला अफसरों, डॉक्टरों और बुद्धिजीवियों ने जिले भर के लोगों से आह्वान किया कि आए और गरीबों व जरूरतमंदों के लिए इस अच्छी पहल में शमिल हो। उधर, अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से एक सम्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा, जिसमें रक्तदाताओं को एक विशेष सुविधा यह भी दी जाएगी कि वह एक साल के लिए जब भी जरूरत पड़े तो किसी को भी रक्त दिलवा सकेंगे। इसके अलावा एक प्रमाण पत्र ब्लड बैंक की ओर से दिया जाएगा। उधर, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज जिला अस्पताल में हो रहे रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला की ओर से एक प्रमाण पत्र के साथ अमर उजाला के अगले अंक में फोटो भी प्रकाशित की जाएगी, जिससे समाज में भी एक संदेश जाए कि जिले में भी काफी संख्या में अच्छे लोग हैं जो अनजान लोगों की जाने बचाने को भी तत्पर हैं।
इंसेट---
जान लीजिए, रक्तदान के नहीं कोई दुष्परिणाम
हरदोई। रक्तदान के कोई दुष्परिणाम नहीं हैं। एक समय में एक व्यक्ति 350 मिलीलीटर रक्त दे सकता है, जिससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। आपका शरीर इतने रक्त की आपूर्ति प्राकृतिक रूप से 24 घंटे से थोड़े दिनों के अंदर कर सकता है। तीन बार में एक बार कोई भी रक्त दे सकता है। एक साल में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित है। रक्तदान के दौरान आप कोई संक्रमण या रक्त द्वारा फैलने वाले रोग जैसे एचआईवी, हैपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस तथा मलेरिया से ग्रसित नहीं होंगे। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। रक्तदाता तभी स्वीकार किए जाएंगे, जब वजन 45 किलो से ज्यादा होगा और आपका हीमोग्लोबिन स्तर समुचित होगा। आप सामान्य क्रियाकलाप जारी रख सकेंगे।
इंसेट---
‘सभी दानों में सबसे बड़े दान की संज्ञा रक्तदान को ही दी गई है, क्योंकि इस दान से निश्चित तौर पर आप चार लोगों का जीवन बचाते हैं। कोई दो राय नहीं अमर उजाला का कार्य सराहनीय है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।’ रमेश मिश्रा, डीएम
इंसेट---
‘किसी का जीवन लेना भले ही लोगों को आसान लगे, पर किसी को देना सबसे कठिन है, पर जो यह कदम उठाता है, वही सही मायने में मानव होने के काबिल है। सच्ची मानवता रखने वाले रक्तदाताओं का वह सम्मान करते हैं।’ गोविंद अग्रवाल, एसएसपी
इंसेट---
‘धन या अन्न दान देने से किसी क ो भोजन की तृप्ति दान दी जाती है, पर रक्तदान देने से उसको एक नया जीवन दान में दिया जाता है। सच में बहुत ही बड़ा दान है रक्तदान। सभी संगठनों, पार्टियों व युवाओं को लोगों की जानें बचाने में आगे आना चाहिए।’ आरएनएस यादव, सीडीओ
इंसेट---
‘यदि जनसंख्या का एक फीसदी लोग भी रक्तदान को अपना दायित्व व कर्तव्य समझ कर दान कर दें तो कहना गलत न होगा कि किसी भी रोगी की जिले में रक्त की कमी से जान नहीं जाएगी। हर एक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।’ डा. वीके गुप्ता, सीएमओ

इंसेट---
‘गरीबों का दर्द वह अच्छी तरह जानते हैं। वह अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हैं। कहीं न कहीं लोगों की जिंदगियां बचाने को अमर उजाला को इसका श्रेय प्राप्त होगा।’ शैलेंद्र सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई
इंसेट---
जानकारी को करें संपर्क---
अमर उजाला-9675898217, 9451410009
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed