{"_id":"37-196548","slug":"Hardoi-196548-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जारी हो रहे नए राशन कार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जारी हो रहे नए राशन कार्ड
Hardoi
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चार साल से नए राशन कार्ड जारी होने की राह देख रहे लोगों के लिए फिलहाल इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। नए राशन कार्ड जारी किए जाने को लेकर विभाग में भी असमंजस बना हुआ है। इस संबंध में शासन से कोई दिशा-निर्देश न मिलने के कारण पुराने राशन कार्डो की वैधता बढ़ाकर काम चलाया जा रहा है।
नियमानुसार पांच वर्ष की अवधि के बाद पुराने राशन कार्ड निरस्त कर नए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। इस हिसाब से वर्ष 2005 में जारी हुए राशन कार्ड वर्ष 2010 तक ही मान्य थे और वर्ष 2011 में नए राशन कार्ड जारी होने चाहिए थे मगर ऐसा नहीं हुआ। पुराने राशन कार्डों के भर जाने से कार्डधारक परेशान हैं। इस संबंध में डीएसओ कुमार निर्मलेन्दु ने कहा कि नए राशन कार्ड जारी होने है मगर इसके लिए गाइड लाइन न मिलने के कारण फिलहाल नए कार्ड जारी नहीं हो रहे हैं। नए कार्ड जारी होने तक पुराने राशन कार्ड की वैधता बनी रहेगी।