फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डेढ़ माह में पांच युवकों की मौत

डेढ़ माह में पांच युवकों की मौत

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। क्षेत्र के ग्राम कुल्लही में पिछले डेढ़ माह के दौरान एक जैसी बीमारी से पांच नौजवानों की जान जा चुकी है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी प्रशासन ने गांव में स्वास्थ्य टीम को नहीं भेजा।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे से महज चार किलोमीटर दूर हरियावां विकास खण्ड के कुल्लही गांव में तकरीबन डेढ़ माह पहले तेज बुखार और पेट दर्द से वाहिद (25) की मौत हो गई थी। इसके तकरीबन एक सप्ताह बाद ही पड़ोस के सुहैल (24) को भी इसी बीमारी से मौत हो गई। कुछ ही दिनों गुजरे थे कि इस अज्ञात बीमारी से अलीमुद्दीन (12) की मौत हो गई। अभी लोग बीमारी को समझ भी नहीं पाए थे कि 12 वर्षीय अनस को भी बीमारी ने अपना निवाला बना लिया। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को इसी बीमारी ने हाफिज अरशद की 24 वर्षीया पत्नी को शिकार बना लिया।
विज्ञापन

गांव में पांच मौतें होने से लोग दहशत में हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि पहले बुखार और फिर पेट दर्द के लक्षण वाली यह बीमारी कौन सी है। ग्रामीणों के अनुसार इसकी सूचना सीएचसी हरियावां पर दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई टीम गांव में नहीं आई है। हरियावां सीएचसी के अधीक्षक डा. वीके चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने अभी तक उन्हें कोई सूचना नहीं दी है, फिर भी सोमवार को टीम भेजकर पेयजल आदि की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed