फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मानसून में पहली बार बरसा 38 मिमी पानी

मानसून में पहली बार बरसा 38 मिमी पानी

Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 07 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। इस साल अपनी सुस्ती से किसानों के अरमानों पर पानी फेरने वाले मानसून ने पहली बार शनिवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश कर लोगाें को भादों माह के अंतिम पड़ाव में आया सावन झूमके, का अहसास कराया। इस साल जून से लेकर अब तक पहली बार एक साथ 38 मिमी बारिश हुई तो जाहिर है कि लोगों में खुशी का माहौल बना। पानी न बरसने से सूखती जा रही फसलों को आक्सीजन मिला जिससे उन किसानों में खुशी हुई जो कि किसी तरह से सिंंचाई की व्यवस्था कर फसलों को बचाने के लिए जूझ रहे है जब कि उन किसानों के लिए वहीं कहावत चरितार्थ हुई कि का बरसा जब कृषि सुखानी, जिनकी फसले सूख चुकी है। प्रशासन के अंाकड़ों में भी बारिश कम होने से जिले में औसतन तीस फीसदी से अधिक फसले सूख चुकी है जब कि किसानों की नजर में पचास फीसदी फसले सूख चुकी है। झमाझम बारिश की राह तक रहे लोगों को आज बादलों ने निराश नहीं किया। हांलाकि इससे पहले काले बादलों को घिरता देख देख लेाग निराश हो चुके थे और झमाझम बारिश नहीं हुई थी मगर जब देर दोपहर बाद काले बादलों ने जब बरसना शुरू किया तो धरती की तपिश कम होने के साथ ही सावन के झूमने जैसा अहसास करा दिया। आज तापमान का अधिकतम स्तर 31.0 तथा न्यूनतम 25.0 डिग्रीे सेल्सियस रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed