{"_id":"37-179941","slug":"Hardoi-179941-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिश्रिख में दारोमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मिश्रिख में दारोमदार
Hardoi
Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई लोस क्षेत्र में मतदान के पूर्व जिले क्षेत्र के 1773 बूथों में से 67 केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाने का दावा सरकारी डायरी में तो किया गया था, पर वास्तविकता में मतदान के दिन आयोग के मानकों को पूरे करने वाले आदर्श मतदान केंद्र देखने को ही नहीं मिले। बहरहाल एक बार फिर मिश्रिख सीट पर की गई चुनावी तैयारियों में 72 मतदान केंद्रों को आदर्श बनाने का दावा किया गया है।
लोस चुनाव में हरदोई हो या मिश्रिख सीट दोनों ही सीटों में यह देखने को मिला है कि आयोग के निर्देशों का पालन वास्तविकता में भले ही न हो पाए, पर सरकारी डायरी में जरूर होना चाहिए। ऐसा ही कुछ आदर्श केंद्रों को लेकर भी देखने को मिला है। हरदोई सीट के चुनाव में सवायजपुर विस में 11, शाहाबाद में 8, हरदोई में 31, गोपामऊ में सात एवं सांडी में 10 आदर्श केंद्रों को तैयार किया गया था। आयोग के निर्देश हैं कि ऐसे पोलिंग स्टेशन हर विस में ऐसे तैयार किए जा सके, जो दूसरे पोलिंग बूथों के लिए आदर्श साबित हो। इन पोलिंग स्टेशनों पर बिजली, पानी से लेकर वोटरों के लिए छांव आदि की समुचित व्यवस्था हो। विकलांगों व आश्रितों के लिए बूथ कक्षों में जाने के लिए रैंप आदि हों।
इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को रिझाने के लिए स्लोगन लिखी टी शर्टों आदि को पहने कर्मियों को दिखाया जाना था। बहरहाल ऐसा कुछ भी देखने को हरदोई लोकसभा सीट पर तो नहीं मिला, पर मिश्रिख पर भी किताबी ही आदर्श केंद्र सुशोभित होंगे यह तो वक्त ही बताएगा, पर इतना तय हो चुका है कि मिश्रिख सीट की संबंधित तीन विधानसभाओं में 72 आदर्श केंद्र बना दिए गए हैं। जिसमें बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा में 34 आदर्श केंद्र, बालामऊ विधानसभा में 19, संडीला विधानसभा में 19 मतदान केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
उधर, 30 अप्रैल को मतदान के दिन माकपोल के समय से ही सभी अफसर भ्रमण पर रहेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बूथों को कवर करेंगे और बूथों पर जब भी जाएंगे तो उसका अंकन अवश्य करेंगे। सोमवार को विकास भवन में आयोजित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक में प्रेक्षक एन कृष्णा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बूथों पर 200 मीटर की सीमा का पालन कराया जाए और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए। मतदान के समय यदि किसी बूथ पर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका निस्तारण कराया जाए तथा जोनल मजिस्ट्रेटों एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए। निर्देश दिए कि यदि किसी बूथ पर एजेंट उपस्थित न हो या एक एजेंट उपस्थित हो तो सूचना भी अनिवार्य रूप से मुहैया कराई जाए। आरओ/सीडीओ वियोधन ने कहा कि निर्वाचन में लगाए गए सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सजगता से करें।
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। अपने अपने क्षेत्रों में लगातार गतिशील रहे और बूथ पर समस्या पाते ही उस पर तत्काल कार्रवाई करें। इस मौके पर एसडीएम संडीला गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे। उधर, जीआईसी में माइक्रो आब्जर्वरों के प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे प्रेक्षक एन कृष्णा ने उन्हें भी दायित्वों का बोध कराया। बताया कि माइक्रो आब्जर्वर माकपोल की प्रक्रिया, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति, मतदान केंद्र में प्रवेश की व्यवस्था पर दृष्टि रखेंगे। यदि किसी बूथ पर कोई भी पोलिंग एजेंट उपस्थित न हो या एक ही हो तो इसकी भी सूचना अनिवार्य रूप से मुहैया कराई जाए। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी माइक्रो आब्जर्वर वंशस्वरूप गुप्ता, डीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सहायक अभियंता लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
इंसेट---
मिश्रिख में तो खूब दौड़े चुनावी वाहन
हरदोई। मिश्रिख सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने हरदोई सीट के प्रत्याशियों की अपेक्षा ज्यादा वाहन पास जारी कराए। कारण चाहे अधिक दूरी या ज्यादा दूरी तक फैले क्षेत्र का हो या फिर कुछ और, पर जिस तरह से प्रशासन से पास लिए गए उससे एक बात सामने आ गई कि वाहन पास लेने के मामले में मिश्रिख ने हरदोई को पछाड़ दिया। हरदोई सीट के लिए जहां वाहन पास 375 जारी हुए थे, वही मिश्रिख के लिए यह संख्या 520 रही है। इनमें हरदोई सीट के लिए सपा प्रत्याशी ने 115, कांग्रेस ने 89, तो बीजेपी प्रत्याशी ने 79 एवं बीएसपी प्रत्याशी ने 58 एवं अन्य वाहन पास अन्य प्रत्याशियों ने लिए थे, जबकि मिश्रिख क्षेत्र के लिए सपा प्रत्याशी ने 150 तो बीजेपी प्रत्याशी ने 134 एवं बीएसपी प्रत्याशी ने 130 तथा कांग्रेस प्रत्याशी ने 46 एवं अन्य पास अन्य प्रत्याशियों ने लिए। दोनों क्षेत्रों में सपा ने कुछ ज्यादा ही वाहन दौड़ाए हैं।
इंसेट---
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्र खंगाले
संडीला। 30 अप्रैल को मतदान को लेकर सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, पानी व बिजली की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी हासिल की। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विकलांगों की सुविधा के लिए रैंप व मतदान केंद्रों पर शौचालय आदि की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की। चूंकि 9 बजे के बाद से ही धूप तेज हो जाती है, इसलिए वोटरों को देर तक धूप में न खड़ा रहना पड़े। इसके लिए उन्होंने छाया के लिए टेंट लगाने को भी कहा। लेखपालों से कहा कि वोट डालने के लिए बूथ पर जाने वाले वोटरों को एक लाइन से अंदर जाने दिया जाए और दूसरे दरवाजे से उनको निकालने की व्यवस्था की जाए, ताकि मतदान में व्यवधान न पैदा हो।