फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘सरकार बनते वाड्रा की जांच होगी’

‘सरकार बनते वाड्रा की जांच होगी’

Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरक ार बनने पर विदेश में जमा काला धन वापस लाकर देश के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। दस साल पहले भारत का विदेशी कर्ज मात्र 11 लाख करोड़ था, जो आज बढ़कर 45 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने केंद्र सरकार व सपा, बसपा पर करारे कटाक्ष किए।
विज्ञापन

वह सोमवार को इसरापुर स्थित बाजार में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। कहा कि राष्ट्र के निर्माण के लिए केंद्र में भाजपा सरकार बनानी होगी, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार के रास्ते खुलेआम बहा दिया। मास्टर माइंड केंद्र सरकार ने करीब 385 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया है, जिसमें दिल्ली में बैठे लोगों ने 300 करोड़ रुपये विदेशी बैंकों में जमा कर दिए। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर विदेश में जमा काला धन वापस लाया जाएगा और देश में विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। मोदी सरकार बनते ही इन घोटालों के साथ सोनिया गांधी के दामाद रावर्ट वाड्रा की भी जांच होगी, जिन्होंने कुछ समय पहले एक लाख से शुरू कारोबार को 300 करोड़ तक पहुंच दिया है।
विज्ञापन

कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी व्याप्त है। खुलेआम महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा और पार्टी मुखिया कर रहे कि बलात्कारियों को फांसी की सजा नहीं देनी चाहिए। कहा कि सपा सरकार के पास विकास का एजेंडा नहीं है, जगह-जगह भ्रष्टाचार के काउंटर खुले हैं। उन्होंने सपा पर मुसलिम तुष्टीकरण नीति अपनाकर वोट हासिल करने का आरोप लगाया। कहा कि बसपा सरकार में जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया गया। बिजली, पानी व सड़कों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर ताज कोरिडोर मामले की जांच कराई जाएगी और उसके दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी अंजू बाला, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रीना सिंह, नीलू सिंह, विवेक सिंह, मनोज हिंदू, अंशुल वर्मा, अखिलेश पाठक, सलिल दीक्षित आदि मौजूद थे। भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। उधर, सभा स्थल पर टेंट आदि की व्यवस्था न होने से चिलचिलाती धूप में सभी बेहाल हो गए। करीब ढाई घंटा विलंब से पूर्व सीएम के आने के कारण बुजुर्ग भी परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed