{"_id":"37-177603","slug":"Hardoi-177603-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला की बहन ने भी भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला की बहन ने भी भरा पर्चा
Hardoi
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। मिश्रिख सीट पर दावा करके अपनों की राह में कांटे बौने वालों में बुधवार को एक और नाम बढ़ गया। इस बार भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला की बहन शबनम ने नामांकन कराकर सीट पर अपना भी दावा ठाेंक दिया है। कांग्रेस व सपा प्रत्याशी के रूप में दो सगे भाई तो पहले से ही आमने सामने थे। बसपा प्रत्याशी अशोक रावत के खिलाफ उनके भाई मनीष भी दावा ठोंक चुके हैं तो अब बहन के खिलाफ बहन के नामांकन कराने से लोग यह कहने से नहीं चूके कि इस सीट पर क्या इसी को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है।
मिश्रिख सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला की बहन शबनम ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। मिश्रिख सीट पर अभी तक कांग्रेस व सपा प्रत्याशी के बीच सगे भाई होने के बावजूद चुनावी जंग होने की बातें थी लेकिन इसके बाद इस श्रेणी में बसपा प्रत्याशी अशोक रावत भी आ गए जब उनके भाई मनीष ने नामांकन कराकर दावा ठाेंक दिया। मिश्रिख लोकसभा सीट का नामांकन के बाद से ही चर्चाओं का ऐसा दौर चला कि मिश्रिख से लेकर हरदोई सीट तक पर होने वाली रिश्तों की जंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल चुनावी गणित लगाने वाले जानकारों का कहना है कि सीट पर भाई भाई के बीच का टकराव था तो अब बहने भी आगे आ गई। क्या इसमें भी कोई प्रतिस्पर्धा चल रही है।
लगभग पांच लाख की मालिक हैं शबनम
हरदोई। भाजपा प्रत्याशी अंजू बाला की बहन शबनम के नाम लगभग चार लाख 64 हजार की संपत्ति है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने कुछ ऐसा ही इंगित किया है।
विज्ञापन
दिए गए शपथ पत्र में शबनम ने बताया कि वह 29 वर्षीय पुत्री रसिवंद्रनाथ निवासी सुनासी शाहपुर गंगा बिलग्राम है। उनके पास नगद के रूप में एक लाख रूपए, बैंक के अलग अलग एकाउंट में 10910 एवं 8115 रूपए हैं। उनके पास जेवर तीन लाख 4500 के है। कुरल मिलाकर उनकी पास संपत्ति चार लाख 64 हजार है।