फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ‘जल का दुरुपयोग रोका जाए’

‘जल का दुरुपयोग रोका जाए’

Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के सहयोग से रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में ‘विज्ञान संचार के माध्यम से जन प्रशिक्षक तैयार करना’ विषय तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर जल की बर्बादी रोकने और जल प्रदूषण के प्रति सजग और जागरूक करने की जरूरत पर बल देते हुए विशेषज्ञ वक्ताओं ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एपीजे सत्या विवि के कुलपति डा. कमलकांत द्विवेदी ने कहा कि जल के मूल्य को हम समझ नहीं पा रहे, इसलिए जल के महत्व के प्रति लोगों को सजग कर जल के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। ऐसी कार्यशालाएं देशभर में आयोजित कर लोगों को जल जैसे प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण को जागरूक किया जा रहा है। आज हम सबको प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों सहित यह संकल्प लेना है कि हम जल संरक्षण के प्रति लोगोें को भलीभांति जागरूक करें। अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि जल का संकट दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है, जल संकट अब तेल संकट से भी गंभीर हो गया है, यदि यही स्थिति रही तो अगला विश्वयुद्ध जल को लेकर हो सकता है।
विज्ञापन

तराई किसान महाविद्यालय निघासन लखीमपुर के प्राचार्य डा. बीएस पांडेय ने कहा कि वैदिक युग में जल को देवता माना गया, इसलिए जल संरक्षण एवं जल का दुरुपयोग रोकने की दिशा में समाज को जागरूक करना होगा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डा. अशोक शुक्ला ने कहा कि धरती पर 71 प्रतिशत जल है, उसमें केवल 3 प्रतिशत ही जल पीने योग्य है। इस दृष्टि से पेयजल का संरक्षण और जल के अपव्यय को रोकने की जरूरत है। नेहरू डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. बीडी शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के अभाव के बावजूद शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा जल की बर्बादी कम है। उन्होंने जल को प्रदूषण से बचाने के कई उपायों पर भी चर्चा की। कॉलेज प्रबंधक अरुणेश बाजपेयी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन अनिल श्रीवास्तव व आभार प्रदर्शन केके यादव ने किया। इस मौके पर धर्मेश कटियार, प्रमोद द्विवेदी, करुणा शंकर दीक्षित, डा. आलोक टंडन, प्रोफेसर अखिलेश बाजपेयी, अरुण मिश्रा, पारुल दीक्षित, अनिल सिंह वीरू, अमित बाथम, अमित दीक्षित समेत प्रधानाचार्य, टीचर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed