{"_id":"37-156591","slug":"Hardoi-156591-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों परिवार में मातम
Hardoi
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के चलते मरने वाले दोनों लोगों के घर में मातम छाया हुआ है। मरने वालों में एक बीडीसी सदस्य और दूसरा ईंट भट्ठा का मुनीम था। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।
ज्ञात हो कि कोतवाली देहात क्षेत्र में सीतापुर रोड़ पर बंजर बाबा के पास गुरुवार की देर रात बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार मूलचंद्र (60) पुत्र गंगू निवासी हेतमपुर थाना टड़ियावां और आरिफ (32) पुत्र आसीन मोहम्मद निवासी ग्राम तकिया थाना कोतवाली देहात की मौत हो गई थी। मरने वालों में मूल चंद्र बीडीसी सदस्य थे। उसके एक लड़की और पांच लड़के हैं। वह इंजन का मिस्त्री था। वहीं आरिफ टड़ियावां क्षेत्र मेें शाहपुर में संचालित ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता था। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां है।
परिजनों ने बताया कि मूलचंद्र इंजन का मिस्त्री था। वह इंजन बनाने का काम करता था। आरिफ उसे इंजन बनाने के लिए भट्ठे पर ले गया था। वहां से वापस आने के उपरांत वह लोग घर जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। घटना से दोनों घरों में मातम छाया हुआ है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
इंसेट---
युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार
हरदोई। दिल्ली से पैसे कमा कर लौट रहे युवक को जहर खुरानी ने शिकार बनाया और सारा सामान लेकर फरार हो गए। लोनार क्षेत्र के ग्राम भानापुर निवासी नौशाद (30) पुत्र छोटे दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। वह गुरुवार को रोडवेज से दिल्ली से चला था। रास्ते में उसको एक युवक ने गुटका खिलाया। जिससे वह अचेत हो गया। उसे बेहोशी हालत में शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे दोपहर बाद होश आया। उसने बताया कि उसके पास 15 हजार रुपये और सामान था, जिसे वह युवक लेकर चला गया।
इंसेट---
महिला का फांसी लगा जान देने का प्रयास
हरदोई/बघौली। शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, जबकि बघौली क्षेत्र के गांव गंगू पुरवा में युवक ने जहर खा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोमीनाबाद निवासी आयशा बानू (28) पत्नी लवरेज अंसारी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे उतरा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बघौली क्षेत्र के ग्राम गंगू पुरवा निवासी बबलू (22) पुत्र श्याम कुमार ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।