{"_id":"37-143246","slug":"Hardoi-143246-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनभर चंद्रशेखर ‘आजाद’ ही रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवनभर चंद्रशेखर ‘आजाद’ ही रहे
Hardoi
Updated Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहीद स्मारक संस्थान एवं राष्ट्रीय चेतना मंच के तत्वावधान में भारतमाता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जयंती वेद मंदिर श्रद्धानगर में मनाई गई। संस्थाध्यक्ष आचार्य सत्यवीर प्रकाश आर्य ने कहा कि आजाद जीवन भर आजाद रहे और भारतमाता की पराधीनता की जंजीरों को तोड़ने में पूरा जीवन लगा दिया।
क्रांतिकारियों के जुझारू संगठन में देश के युवकों ने उन्हें अध्यक्ष बनाया था और भगत सिंह, शिववर्मा, जयदेव कपूर आदि सभी क्रांतिकारी सदस्य थे। इलाहाबाद पार्क में संघर्ष करते हुए शहीद हो गए। वे युगों तक पूजे जाएंगे। बदन सिंह ने कहा कि ऐसे शूरवीर धरती पर कभी कभी जन्म लेते हैं, जो संपूर्ण जीवन उपकार में अर्पित करते है। शिववर्मा के पौत्र धर्मेंद्र अस्थाना ने उन्हें अपने ही परिवार का सदस्य बताया, क्योंकि वह उनके बाबा शिववर्मा के साथी थे। धनीराम आर्य, अमरचंद्र, प्रज्ञा आर्या, सरस्वती देवी, सुयश प्रकाश आदि मौजूद थे।
उधर, कांग्रेस कार्यालय पर सेवादल के अतिरिक्त जिला मुख्य संगठक रामगोपाल दीक्षित की अध्यक्षता और राजेंद्र सिंह राठौर के संचालन में बैठक हुई, जिसमें जोन प्रभारी कृष्णमोहन गुप्ता तथा प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा मौजूद थे। बैठक में शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया। बैठक में ममतापाल, राजेंद्र सिंह, बीडी गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, रामकिशोर, विनोद राठौर, रमेश सिंह, रामदयाल वर्मा, छोटे सिंह, विजय पाल मिश्रा, प्रमोद सिंह, कमलेश कुमार, अमित कुमार, अनुज मिश्रा, शोभित दीक्षित आदि मौजूद थे।