फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पिकप पलटने से युवक की मौत

पिकप पलटने से युवक की मौत

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रूपापुर/हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम झुहाना निवासी राजेश (31) पुत्र धनपाल गुरुवार की देर रात पिकप डाला में मथुरा से टाइल्स लादकर अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में सवायजपुर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक टैंकर ने पिकप डाला में टक्कर मार दी, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पिकप चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुलापुरवा निवासी राज पुत्र उदय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उधर, मंझिला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बच्चन (28), गुच्छन (22), मुस्तफा (52), अच्छन (25) घायल हो गए। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दिलेरगंज निवासी राजीव (32), रामशंकर, पंडितपुरवा निवासी अंसुल (30), शिव सहाय, कमल (26), विजेंद्र, रनवीर (30), बाबूराम बेहटागोकुल, शिवकुमार (25) बेहटा रमपुरा सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, सुरसा क्षेत्र में पचकोहरा के पास हुए सड़क हादसे में जितेंद्र पुत्र दलवीर निवासी राजेपुर घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में शुक्लापुर हरिहरपुर निवासी सुधीर (28) पुत्र साधूराम का कि सी बात को लेकर गांव के ही मनोज आदि से विवाद हो गया, जिससे उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम कनेहटा निवासी छोटे (40) पुत्र बाबू को तिरपाल डालने को लेकर हुए विवाद में शानू, चमन आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed