फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अड़ियल गायें बाड़ों में बंद होंगी

अड़ियल गायें बाड़ों में बंद होंगी

Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। डीएम के निर्देशों पर अमल करके यदि वन व पशुपालन विभाग की टीमों ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी, तो घुमंतू गायें किसानों की फसलों को नहीं रौंद सकेंगी। दोनों विभाग ने सबसे पहले बिलग्राम क्षेत्र में धरपकड़ कार्य शुरू करने का दावा किया है। जिले में पकड़ी गई गायों की संख्या ज्यादा हुई तो उन्हें लखीमपुर के बाड़े में बंद करने को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश गांव व क्षेत्र के किसान हर फसली मौसम में कुदरत के कहर का शिकार तो होते ही रहते हैं, इसके साथ ही घुमंतू गायें भी फसलों को उजाड़ती रहती हैं। इससे खीझकर जिले के किसानों ने भाकियू के बैनर तले डीएम के समक्ष गुहार की थी और इन घुमंतू गायों को पकड़ कर उनकी फ सलों की सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। जिसके बाद डीएम एके द्विवेदी ने पशुपालन विभाग तथा वन विभाग के अफसरों को निर्देशित किया था कि किसानों की इस समस्या को दूर करने को अभियान चलाया जाए और आवारा पशुओं, गायों की धरपकड़ की जाए। जिसको लेकर पशुपालन व वन विभाग की टीमों को भी गठित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मुकेश का कहना है कि डीएम के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। धरपकड़ होने पर यदि संख्या ज्यादा हुई, तो गायों क ो लखीमपुर भेजा जाएगा, क्योंकि जिले में इतनी संख्या में पशुओं को बंद करने की कोई सुविधा नहीं है। उधर, सबसे पहले अतर्छाखुर्द में अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। अफसरों की मानें तो सिर्फ यही के इर्द गिर्द दो हजार से ज्यादा गायों के पकड़े जाने की उम्मीद है। उधर, प्रशासनिक तौर पर हुई वार्ता में विभागों की टीमों को तो इस ओर अलर्ट कर दिया गया, पर ट्रक कहां से आएंगे बात आई गई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीमें तो सुबह सोमवार को ही पहुंच गई थीं, पर बंद करने के लिए ट्रक उपलब्ध न होने के कारण अभियान को एक दिन बाद से शुरू करने की बात कही गई। पशुपालन विभाग की टीम ने ट्रक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भाकियू पदाधिकारियों की बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed