फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसों ने तीन को लीला

हादसों ने तीन को लीला

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में सभी घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा क्षेत्र के बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर सेमरा के पास ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सवार सुरसा क्षेत्र के ग्राम जलुआमऊ निवासी सद्दीराम (14) पुत्र अर्जुन और राम सरन (25) पुत्र सरजू की मौके पर मौत हो गई, जबकि हर्ष वर्धन (19), वीरपाल (22), राधेश्याम (20), रजनीश (15) व ट्रैक्टर चालक रामप्रताप (19) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह लोग गांव के रामकिशोर के कहने पर बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर गेहूं की फसल काटने गए थे। वहां से वापस आने के दौरान घटना घट गई।
विज्ञापन

परिजनोें ने बताया कि सद्दीराम कक्षा सात का छात्र था और रामसरन का भतीजा था। रामसरन के परिवार में तीन बच्चे हैं। घटना से घर में कोहराम मच गया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठारी निवासी देवेंद्र उर्फ बबलू (32) पुत्र प्रभुदयाल एक भट्ठे पर बुग्गी से ईंटें ढोता है। गुरुवार को वह बुग्गी में कच्ची ईंट भर कर भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में बावन मार्ग पर पिकप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
तीन ने जहर खाया, महिला की मौत
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अरवल क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी सुमन (32) पत्नी मुकेश ने गुरुवार की सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुमन का मायका सांडी क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर में है। उसके भाई हरिद्वारी ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई से उसकी बहन परेशान रहती थी। उसी के चलते उसने जहर खा लिया। उधर, हरियावां क्षेत्र के ग्राम बोझवा निवासी राहुल (20) पुत्र महेश्वर और बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर बाजार निवासी नीशा (20) पत्नी रंजीत ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed