{"_id":"37-129081","slug":"Hardoi-129081-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने ब्लाक प्रमुख की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने ब्लाक प्रमुख की शपथ ली
Hardoi
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अखिलेश वर्मा को साढ़े तीन माह के लंबे अंतराल के बाद कुर्सी पर काबिज होने का अवसर मिल सका।
एसडीएम जयपाल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा नेता सरताज खां, रामनाथ त्रिपाठी, क्रय विक्रय समिति के प्रशासक हरिनाथ त्रिपाठी, खंड विकास विकास अधिकारी राजेश झा, आलोक श्रीवास्तव, विनय कनौजिया, कुलदीप त्रिपाठी, रक्षपाल सिंह आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि चार जनवरी को हुए उपचुनाव में अखिलेश वर्मा ने रामनरेश वर्मा को 49 मतों के अंतर से पराजित किया था। निर्वाचित घोषित होने के बाद भी हाईकोर्ट में उक्त प्रकरण विचाराधीन होने से उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। अब डीएम एके द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि निवर्तमान प्रमुख रामदास को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये गतवर्ष जुलाई माह में हटा दिया गया था।