फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   98.73 percent polling in Tadiyawan-4

टड़ियावां चतुर्थ में 98.73 पोलिंग खटकी

Thu, 05 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
98.73 percent polling in Tadiyawan-4
कम मतदान प्रतिशत के चलते किरकिरी झेल रहा जिला एक सीट पर करीब 99 फीसदी वोटिंग प्रतिशत को लेकर आयोग की नजरों में आ गया है। सूत्रों की माने तो आयोग इस बाबत जिले के अधिकारियों से जानकारी यह कहकर ले चुका है कि यह जागरूकता है या फिर कुछ और।
विज्ञापन


हम बात जिले के टड़ियावां चतुर्थ जिला पंचायत सीट की कर रहे हैं। क्षेत्र में कुल 31 हजार 339 मतदाता बताए गए हैं। 14 प्रत्याशियों ने सीट पर दावा किया था। चौंकाने वाली बात यह कि यहां का वोटिंग प्रतिशत 98.73 प्रतिशत रहा। 31 हजार 339 में 30 हजार 942 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


आंकड़ों को समझें तो बस 367 लोग वोट डालने नहीं गए। वे भी होते तो 100 फीसदी वोटिंग करने वाला टड़ियावंा चतुर्थ क्षेत्र प्रदेश का पहला क्षेत्र होता। बहरहाल पड़े वोट 30 हजार 942 में 1337 खारिज हो गए। इसके बाद 29 हजार 605 वोटों को मतगणना में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी प्रत्याशी पूनम को कुल का 10 फीसदी ही वोट मिला। अन्य 14 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है। इस सीट पर इतनी जागरूकता आखिर आई कहां से यह यक्ष प्रशभन सभी के लिए बना हुआ है। जिले की अन्य 69 सीटों पर वोटिंग प्रतिशत 70 प्रतिशत के अंदर ही सिमटा नजर आया है।


विभागीय सूत्रों की माने तो जानकारी के बाद आयोग के अधिकारी भी जिले के संबंधित आला अधिकारियों से इस बाबत जानकारी ले चुके हैं कि आखिर मतदाता इतने जागरूक कैसे हो गए वह भी पूरे जिले में सिर्फ एक क्षेत्र के।

टड़ियावां चतुर्थ जिला पंचायत सदस्य सीट एक नजर में
कुल मतदाता-31339, पड़े वोट-30942, खारिज वोट-1337

यूं है वोटों का हिसाब
प्रत्याशी  मिले वोट
पूनम-3157, मनोरमा-2692, सुशीला-2365, सुमन-2093, रेनू देवी-2077, छोटी-1686, रंजना देवी-1346, मीना देवी-974
सरला देवी-590, सुशीला देवी-572, अनीता-473, जयदेवी-193, अर्चना-148, सावित्री-113, शिवदेवी-83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed