{"_id":"d6ed95efc4db6c85db9142e4ba328a05","slug":"97-53-per-cent-voting-for-mlc-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए 97.53 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए 97.53 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को बीस मतदान केंद्रों पर 2967 मतदाताओं में 2894 ने मतदान किया। मतदान का कुल औसत 97.53 प्रतिशत रहा। जिला पंचायत परिसर स्थित मतदान केंद्र एवं कछौना में शत प्रतिशत मतदान हुआ। उधर, मतदान को लेकर सुरसा में भाजपा एवं सपा समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई तो भाजपा प्रत्याशी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में बने मतदान केंद्र पर सपा सांसद राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, सपा एमएलसी अशोक वाजपेयी के अलावा भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल, सभासद एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल के अलावा सभासदाें ने मतदान किया। यहां कुल 35 मतदाताओं में सभी ने मतदान किया। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर मतदाताओं ने मतदान किया ।
विज्ञापन