फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   9500 voters will elect 100 representatives from seven constituencies

Hardoi News: सात निर्वाचन क्षेत्र से 100 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 9500 मतदाता

Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
9500 voters will elect 100 representatives from seven constituencies
हरदोई। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां पर सात निर्वाचन क्षेत्र से 100 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए करीब 9500 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए 19 मई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं। एक पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 23 मई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सहाकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर मंगलवार को मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रकाशन कराया गया है।
विज्ञापन

17 मई को इस पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे के मध्य आपत्ति प्राप्त की जाएगी। 18 मई को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और अपराह्न तीन बजे से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 19 मई को नामांकन पत्र प्राप्त दिए जाएंगे। 20 मई को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और अपराह्न तीन बजे से वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। 21 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी और एक पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होने पर प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed