{"_id":"5974debf4f1c1bc24b8b45fb","slug":"91500831423-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को ही रातभर खानी पड़ी हवालात की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को ही रातभर खानी पड़ी हवालात की हवा
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पुलिस पीड़ितों के साथ किस तरह का रवैया अपनाती है। इसका प्रमाण शनिवार को बेनीगंज कोतवाली में देखने को मिला। हरिद्वार से नौकरी कर घर लौटे युवक को गांव में कुछ लोगों ने शराब पिलाई, उसके साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये छीन लिए। ग्रामीणाें की सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पीड़ित को ही उठा लाई। पीड़ित रातभर दर्द से कराहता हवालात में बंद रहा। सुबह पुलिस के अंदर मानवता जागी। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ गांव निवासी रामलखन (45) हरिद्वार में ऑटो चलाता है। दो माह बाद शनिवार की शाम 6 बजे वह हरिद्वार से गांव आया था। उसके पास करीब 50 हजार नगदी थी। गांव के ही कुछ साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। रामलखन से शराब पिलाने के लिए रुपये मांगे, उसने शराब के लिए रुपये निकाल कर दिए। उसके बाद उन लोगों ने रामलखन को भी साथ में शराब पिलाई। जब रामलखन शराब के नशे में धुत हो गया, तो साथियों ने उसके पास से नगदी छीनने की कोशिश की। रामलखन ने इसका विरोध किया। इस पर युवकोें ने उसे लात-घूसों से पीट दिया। उसके पास से नगदी छीन ली। जानकारी होने पर परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हे धमकाकर भगा दिया। विवाद की सूचना ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उल्टा उसे ही उठा लाई, रातभर हवालात में बंद रखा। जबकि पीड़ित गंभीर रूप से घायल था। उसके सिर, हाथ, पैरों में काफी चोटें थी। वह रातभर दर्द से कराहता हुआ हवालत में पड़ा रहा । सुबह कोतवाली पहुंचे परिजनों ने जब आलाधिकारियाें से शिकायत करने की बात कही। तब पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में ममला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल विनीत त्यागी ने बताया युवक ने गांव में कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद लोगों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक महिला को भी चोट आई थी। उसी आरोप में पुलिस उसे पकड़ लाई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर ममला दर्ज किया गया है। रुपये छीनने की जानकारी किसी ने नहीं दी है।
- पीड़ित को ही रातभर खानी पड़ी हवालात की हवा
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जरौआ निवासी है युवक
- गांव में ही कुछ लोंगों ने पिलाई शराब 50 हजार छीने
- यूपी-100 पुलिस धमकाते हुए घायल पीड़ित को ही उठा लाई