फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   91.93 percent students passed in Inter

इंटर में 91.93 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण

Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
91.93 percent students passed in Inter
खुशी जताते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। कैफे व मोबाइल पर परीक्षाफल देख कर अधिकतर चेहरे खुश हुए। इंटर में लखनऊ पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने 96.2 फीसदी अंक लाकर जिले में टाप किया है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 527 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अध्ययनरत इंटर के 72 हजार 23 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 59505 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रविवार की दोपहर निकले परिणाम में जिले के 91.93 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 8125 प्रथम श्रेणी में सम्मान सहित उतीर्ण हुए। वहीं 22216 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञापन


20600 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी मिली, 2728 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।  4887 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के वैभव सिंह व वैभव गुप्ता ने सर्वाधिक 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य श्रेणी पाने वाले अधिकांश विद्यार्थी भी लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के ही रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले का परीक्षा फल बेहतर रहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed