{"_id":"63b313432141a90bb77b37ce","slug":"90-ambulence-running-without-fitness-hardoi-news-knp7367067178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 90 जीवन दायिनी का जीवन हो चुका पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 90 जीवन दायिनी का जीवन हो चुका पूरा
विज्ञापन
हरदोई। मरीज की हालत बिगड़ने पर तत्काल एंबुलेंस मिल जाए तो उसके लिए ये संजीवनी का काम करती हैं लेकिन जिले में इसके विपरीत तस्वीर दिख रही है। हाल ये है कि जीवनदायिनी 90 एंबुलेंस अनफिट होने के बाद भी चल रहीं हैं। ऐसे में इनमें जाने वाले मरीजों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
सूत्रों के अनुसार 90 एंबुलेंस की दो साल से फिटनेस नहीं कराई गई है। स्कूल वैन को भी एंबुलेंस बनाकर दौड़ाया जा रहा है। एंबुलेंस चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। पुलिस और आरटीओ की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट तक हटा ली जाती हैं।
एआरटीओ (प्रशासन) संजीव कुमार ने बताया कि उनके विभाग में 259 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इनमें 90 एंबुलेंस बिना फिटनेस के हैं। इन्हें विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल गेट पर बना रखा स्टैंड
शहर में अनफिट एंबुलेंस से मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। जिला अस्पताल के गेट के आसपास ही इनका जमावड़ा लगा रहता है। बदले में संबंधित व्यक्ति को कमीशन भी दिया जाता है।
30 एंबुलेंस की जानकारी नहीं
जनपद में 30 एंबुलेंस ऐसी हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है। जिम्मेदारों का कहना कि जांच के दौरान कोई भी अनफिट एंबुलेंस संचालित होते पाई जाएगी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे होती है फिटनेस चेक
सर्टिफिकेशन सेंटर के अंदर वाहन के पहुंचते ही उसका फोटो लिया जाता है। ऑटोमेटेड मशीन के ट्रैक पर वाहन का पॉल्यूशन और साउंड लेवल मीटर, साइड स्लिप, ब्रेक क्षमता, स्पीडोमीटर टेस्टिंग, ज्वाइंट प्ले, हेड लाइट, एचएसआरपी नंबर प्लेट, रिफ्लेक्टर टेप, विंड स्क्रीन के मानकों की जांच करने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।
सीएमओ डॉ.राजेश तिवारी का कहना है कि जिन एंबुलेंस के चालकों ने फिटनेस नहीं कराई है, उनकी जानकारी ली जाएगी। यदि कहीं पर लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।