फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ये कैसा चौकीदार, अपना देश छोड़ 84 देशों में दे रहे झप्पी-ज्योतिरादित्य

ये कैसा चौकीदार, अपना देश छोड़ 84 देशों में दे रहे झप्पी-ज्योतिरादित्य

Wed, 24 Apr 2019 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ये कैसा चौकीदार, अपना देश छोड़ 84 देशों में दे रहे झप्पी-ज्योतिरादित्य
दुर्भाग्य है कि खुद को चौकीदार कहने वाले 84 देशों की परिक्रमा लगा उन्हें झप्पी दे रहे हैं और अपने देश का किसान गायों से फसल बचाने में नाकाम रहने के बाद आत्महत्या कर रहा है। देश में एक तरफ योगी जी, दूसरी तरफ मोदी जी, सबसे बड़े ढोंगी जी...।
विज्ञापन


हरदोई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा के समर्थन में बुधवार को ग्राम मेढ़ू में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अब तो देश के अन्नदाताओं के दुु:खों का हाल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में असहिष्णुता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं तो किसान पस्त। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। असलियत यह है कि गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ अभी भी बकाया है।

नीरव मोदी और मेहुल से 40 हजार करोड़ रुपये सरकार अभी तक जब्त नहीं कर पाई पर बिजली का दो हजार रुपये न देने पर अन्नदाताओं को जेल पहुंचा दिया जाता है। कांग्रेस सरकार में खाद 400 रुपये में थी पर भाजपा ने इसे 1400 रुपये तक पहुंचा दिया।

राजनीति में आज कल नेता राम मंदिर, हनुमान के नाम पर वोट मांग रहे हैं, इस पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि वह किसी पर टीका टिप्पणी की राजनीति नहीं करते। उन्हें न मंदिर से कोई गुरेज है न मस्जिद पर कोई आपत्ति। उनको सिर्फ दर्द तब होता है जब अन्नदाता निवाले को तरसता है।

उन्होंने उन्नाव भाजपा विधायक के प्रकरण पर कहा कि यह सरकार बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ का नारा देती है। लेकिन जब भाजपा विधायक ही बलात्कार जैसे मामले में संलिप्त हो तो इस स्लोगन को बदल बेटी पढ़ाओ और भाजपा नेताओं से बचाओ का नारा देना चाहिए।

युवा व छले गए किसान अपना जवाब 29 अप्रैल को देंगे। उन्होंने जनता से कांग्रेस का साथ देने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि 2014 में भाजपा के किए वादे झूठे निकले।

बसपा में खरीद फरोख्त हो रही है तो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह खुलेआम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति दे रहे हैं। ऐसे में सिर्फ कांग्रेस ही है, जिसको लेकर आम जनता अपना मन बना चुकी है।

संचालन प्रदेश सचिव विक्रम पांडे ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक खालिद गौरी, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले, ओमेंद्र वर्मा, मिथलेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य ने हरदोई व यहां की गंगा जमुनी तहजीब पर कहा कि मैं धन्य हुआ इस धरा पर आकर। जहां की एकता की मिसाल विश्व में दी जाती हैं।


पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया हेलीपैड की तरफ जाते समय बुजुर्ग महिला के पास पहुंच गए। उनका हाथ अपने सिर पर रखकर बोले- मां कांग्रेस का साथ दो, हमेशा साथ दूंगा।

योगी जी, मोदी जी सबसे बड़े ढोंगी जी - ज्योतिरादित्य
ग्राम मेढ़ू में कांग्रेस की जनसभा में बोले राष्ट्रीय महासचिव

खुद को चौकीदार कहने वाले 84 देशों की परिक्रमा लगा चुके
देश के किसान कर रहे आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed