फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कांशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

कांशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 11 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवक  की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। कांशीराम कॉलोनी में दोस्त को आवंटित कमरे में युवक का संदिग्ध हालात में शुक्रवार को शव मिला। शाम करीब छह बजे दोस्त की बहन क ी चीख सुनकर लोग कमरे में पहुंचे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा थोक निवासी अली बक्स के बेटे अनीस (30) को कांशीराम शहरी आवास योजना में चयनित किया गया था। उसको देहात कोतवाली क्षेत्र में बनी कांशीराम कॉलोनी में 85 नंबर ब्लॉक में आवास मिला था। कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी व सात माह का बच्चा है। करीब सात दिन पहले बीमारी के चलते अनीश की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान था। सात माह का बच्चा परिजन अपने साथ ले गए थे। 22 नंबर ब्लॉक में अनीश का दोस्त रहता है। कुछ दिन पहले दोस्त दिल्ली चला गया था। दोस्त के परिवार में मां, बाप व एक बहन है। अनीस का दोस्त क ी कॉलोनी में आना-जाना रहता था। ब्लॉक के लोगों ने करीब तीन बजे उसे दोस्त की कॉलोनी में जाते देखा था। शाम करीब छह बजे दोस्त की बहन के चीखने की आवाज सुनकर ब्लॉक के लोग अंदर पहुंचे। अंदर अनीश की लाश पड़ी थी और पास में ही दोस्त की बहन बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर मृतक का भाई बबलू मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर कॉलोनी में कोई नहीं मिला था। लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। लड़की वहां नहीं थी। पड़ताल की जा रही है। अभी परिजनों ने इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



- कांशीराम कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
- 22 नंबर ब्लॉक में दोस्त की कॉलोनी में मिला शव
- दोस्त की बहन की चीख सुनकर पहुंचे थे लोग




फोटो संख्या-26, रोते बिलखते मृतक के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed