फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कथित चोटी कटवा गैंग का आतंक बढ़ा

कथित चोटी कटवा गैंग का आतंक बढ़ा

Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कथित चोटी कटवा गैंग का आतंक बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। कथित चोटी कटवा गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोटी कटने की सात घटनाएं हुईं। इन घटनाओं मेें महिलाएं बेहोश हो गई।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कुतुबापुर निवासी जयराम यादव की बेटी रामलली (18) शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना पका रही थी। अचानक डर कर वह बेहोश हो गई। पिता के अनुसार बेटी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचा तो के बाल क टे पड़े थे। प्रेत बाधा की आशंका के चलते परिजनों ने जानने वाले से झाड़-फूंक कराई। हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उसे सीएचसी में ले गए। जहां पर हालत बिगड़ने पर कानपुर के उर्सला अस्पताल ले गए हैं। दूसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी राजेश के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे बेटी नीलम (17) दरवाजे पर खड़ी थी। चोटी काटे जाने की जानकारी हुई। इस पर उसने अपनी चोटी के बाल देखे तो कटे थे। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। उसे कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा चाऊपुर निवासी रामकांत मिश्र की पत्नी रन्नो देवी (42) शुक्रवार रात घर के बारामदे में सोई थी। शनिवार सुबह वह जागी तो चोटी कटी थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। निजी डॉक्टरों से उसका इलाज कराया जा रहा है। दूसरी घटना में गांव निवासी विजय कुमार के अनुसार शनिवार दोपहर पत्नी रूबी (32) छत पर चढ़ रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कटकर गिर गई। उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया निवासी खुदा बक्स के अनुसार शुक्रवार रात पत्नी शहनाज (42) कमरे में सोई थी। उसने सपना देखा कि को महिला उसकी चोटी काट रही है। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कुछ देर इलाज कराने के बाद परिजन महिला को बगैर पूरा इलाज कराए घर ले गए। उधर बिलग्राम कोतवाली के अख्तियारपुर निवासी दिलीप की पत्नी लल्ली (35) शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर में मशाला पीस रही थी। दिलीप के अनुसार मशाला बटते समय उसकी चोटी के बाल कटकर जमीन पर गिरे। इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों कस्बा के निजी चिकित्सकों के यहां उसका इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार को सीएचसी में भर्ती कराया। माधौगंज थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी ईश्वर चंद्र ने बताया कि बेटी मोहनी (19) के पेट में दर्द हो रहा था। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लेटी थी। सुबह करीब 10 बजे छोटी बेटी कमरे में गई तो उसकी चोटी कटी थी और वह बेहोश मिली। पुलिस पूछताछ के बाद उसे सीएचसी ले आई। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


ग्रामीण कर रहे रतजगा
हरियावां (ब्यूरो)। चोटी काटे जाने की चर्चा के बीच शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के भदेउरा के ग्रामीण रतजगा करते रहे। इसके अलावा कुछ सदस्य टोली बनाकर गांव का भ्रमण करते रहे। बता दें कि शुक्रवार को गांव निवासी अनीता की पत्नी हरिनाम यादव के बाल काटे जाने की चर्चा थी। एसओ सन्तोष कुमार ने बताया कि चोटी कटने की अफवाह फैलाई जा रही है। इस पर ध्यान न दें।
विज्ञापन


- कथित चोटी कटवा गैंग का आतंक बढ़ा
- सात घटनाएं आई सामने, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed