{"_id":"5e249b708ebc3e4ada3f03e2","slug":"8-new-roads-will-be-constructed-hardoi-news-knp5394593128","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र को आठ नई सड़कों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र को आठ नई सड़कों का तोहफा
विज्ञापन
पिहानी। गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के प्रयास से क्षेत्र को आठ नई सड़कों के निर्माण की सौगात मिली है। स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
चार जुलाई को गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश ने क्षेत्र में 19 सड़कों के निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को पत्र लिखा था। शासन ने एक निश्चित आबादी वाले गांव के संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी है। इनमें विधायक द्वारा चिह्नित की गईं सड़कों में से आठ सड़कें भी शामिल हैं।
इनमें पिहानी-करावां मार्ग से बाऊलीपुरवा संपर्क मार्ग, मझिया से दुल्हापुर, बिल्हरी- मछरिया, नेदुरा-झबरीपुरवा, जिगिनिया खुर्द-कटरा, बोझवा- कछियनपुरवा, रसूलपुर-माधवपुर व सआदत नगर-रसूलपुर मार्ग से पस्तौर संपर्क मार्ग शामिल हैं। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी है। विधायक ने कहा कि जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षेत्र के विपिन मिश्रा, हरिवंश सिंह, फैसल, संदीप, कुलदीप मिश्रा व गुलशन आदि ने इस पर खुशी जताई है।