फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   79 new BS-6 buses allotted to Hardoi region, 83 old buses will be auctioned

Hardoi News: हरदोई क्षेत्र को आवंटित की गईं बीएस-6 की 79 नई बसें, पुरानी 83 बसें होंगी नीलाम

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
79 new BS-6 buses allotted to Hardoi region, 83 old buses will be auctioned
हरदोई। राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र को 79 नई बसें मिलेंगी। शासन ने प्रदेश में खरीदी जा रहीं 1200 से अधिक बसों में से 79 बसों को हरदोई क्षेत्र के लिए आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कंडम हो चुकीं 83 बसों की नीलामी करने पर भी शासन ने सहमति दे दी है। ज्यादातर नई बसों को दिल्ली समेत अन्य लंबे रूटों पर लगाया जाएगा। राहत भरी खबर यह भी है कि कई नए मार्गाें पर भी रोडवेज बसों का संचालन करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई क्षेत्र में पांच जनपद और छह डिपो आते हैं। इनमें हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, कन्नौज और शाहजहांपुर जनपद के साथ ही गोला डिपो भी शामिल हैं। मौजूदा समय में पूरे क्षेत्र में 883 बसें हैं। इनमें से 618 बसें रोडवेज की हैं, जबकि 265 बसें अनुबंधित हैं। हरदोई क्षेत्र की 83 बसें ऐसी हैं जो अपनी आयु पूरी कर चुकी हैं और चलने योग्य नहीं हैं। इनमें से अधिकांश बसें 15 वर्ष से ज्यादा पुरानी हैं। इन बसों को नीलाम करने की अनुमति शासन ने दे दी है। विभागीय अधिकारी नीलामी प्रक्रिया की तैयारी में लग गए हैं। इसी बीच शासन ने पूरे प्रदेश में 1297 नई बसें (बीएस-6) खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 79 बसें हरदोई क्षेत्र को आवंटित की गई हैं। आवंटित बसों में से बीस बसें हरदेाई परिक्षेत्र को मिल भी गई हैं। शेष बसें भी अगले एक माह के अंदर हरदोई क्षेत्र को मिल जाएंगी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि नई बसों को दिल्ली समेत लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी। नई बसों से यात्रियों को सफर में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।


नए रूटों पर भी बसें चलाने की तैयारी
विभागीय सूत्र बताते हैं कि रोडवेज ने हरदोई से नए रूट पर बसें चलाने की तैयारी भी कर ली है। हरदोई से फतेहपुर, हरदोई से बदायूं, हरदोई से टनकपुर, हरदोई से पीलीभीत, हरदोई से बहराइच, हरदोई से बदायूं, हरदोई से औरैया बसें चलाने पर विभागीय अधिकारियों के बीच सहमति बन चुकी है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। हरदोई से हरिद्वार के लिए भी एक बस चलाई जाएगी।




शासन ने नई बसें आवंटित की हैं। पूर्व में भी 133 बसें मिली थीं। यह बसें शटल सेवा के लिए कुंभ में लगाई गई थीं। अब यह बसें वापस आ गई हैं। इन्हें आवश्यकता के मुताबिक क्षेत्र के अलग-अलग डिपो में आवंटित किया जा रहा है। नए रूटों पर भी बसें चलाने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। -एमएल केसरवानी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed