{"_id":"321b6e8ee174d13baa1a56f3a8079929","slug":"74-12-percent-voting-in-first-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में 74.12 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में 74.12 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को जिले के पांच विकास खंडों में
विज्ञापन
छुटपुट मामलों को छोड़ शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिलाधिकारी रमेश
मिश्रा ने बताया कि 74.12 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर
शाम तक ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित निर्धारित भवनों में मत पेटिकाएं जमा
कराई गई।
शनिवार को सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा, एसपी उमेश कुमार सिंह समेत जिले के आलाधिकारी अलग-अलग मतदान केंद्रो का जायजा लेते रहे। मौसम खुशनुमा होने के कारण सुबह से ही मतदाताओें की कतारे लग गई थी शाम 4:30 बजे तक हुए मतादान में कुल 74.12 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।