फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   71 cm high mast lights will be installed at a cost of one crore

Hardoi News: एक करोड़ से लगेंगी 71 सेमी हाईमास्ट लाइटें

Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
71 cm high mast lights will be installed at a cost of one crore
हरदोई। सार्वजनिक स्थलों पर सेमी हाईमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। यह लाइटें जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लगवाई जाएंगी। इसके लिए जिले में 71 स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन लाइटों को लगवाए जाने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लाइटों को लगवाए जाने की मंजूरी दे दी है। कार्यदायी संस्था ने भी निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन



नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सेमी हाईमास्ट लाइटों की स्थापना को मंजूरी मिली है। प्रशासन की तरफ से जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर दी गई मंजूरी में एक पोल पर छह लाइटों को लगवाया जाएगा। कार्यदायी संस्था को समय से निविदा प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम पूरा कराने के लिए कहा गया है। बिजली से संचालित होने वाली सेमी हाईमास्ट लाइटों में 170-200 वाट की लाइटों को लगवाया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन




बताया गया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर उनकी ही स्थानीय विकास निधि से काम कराया जाएगा। काम कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने ही कार्यदायी संस्थाओं का चयन किया है। इससे उन्हीं संस्थाओं को लाइटों की स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उप्र लघु उद्योग निगम कानपुर, लखनऊ और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक पोल पर लगेंगी छह वे में लाइटें
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्रशासन की तरफ से दी गई स्वीकृति में एक पोल पर 170-200 वाट क्षमता की छह वे में लाइटें लगेंगी। इन लाइटों को लगवाए जाने से संबंधित क्षेत्र में चारों तरफ प्रकाश की सार्वजनिक व्यवस्था हो जाएगी। इन लाइटों को संबंधित निकाय और ग्राम पंचायतों को हैंडओवर भी किया जाएगा।




जनप्रतिनिधियों की तरफ से मिले प्रस्तावों पर परीक्षण के बाद बिजली से संचालित सेमी हाईमास्ट लाइटों की स्थापना के प्रस्तावों पर प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी गई है। मंजूरी के साथ ही पहली किस्त के रुपये भी दिए जा रहे हैं ताकि काम समय से शुरू कराते हुए समय से पूरा कराया जा सके। काम प्रस्ताव के मुताबिक, गुणवत्तायुक्त कराने के लिए कहा गया है। गड़बड़ी की दशा में कटौती की जाएगी। -एके मौर्या, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed