फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   7 corona patient in district

सात मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
7 corona patient in district
हरदोई। सोमवार को जनपद में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें छह लोग एक ही परिवार के हैं। अब कुल संक्रमित 119 हो गए हैं। जबकि एक्टिव केस 83 हैं।
विज्ञापन

अहिरोरी विकास खंड के ग्राम मसीत निवासी अधेड़ (50) 30 मई को हरियाणा के गुरुग्राम से पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ एंबुलेंस से वापस गांव आया था। तबीयत खराब होने के कारण परिजन उसे लेकर दो जून को लखनऊ मेडिकल कालेज गए थे। पांच जून को आई रिपोर्ट में अधेड़ के पॉजिटिव पाए जाने पर अहिरोरी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज ने गांव पहुंचकर अधेड़ के संपर्क में आए 40 लोगों को सीएसएन डिग्री कालेज में क्वारंटीन कर दिया था। इनकी जांच के लिए नमूना भेजा था।
विज्ञापन

सोमवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित अधेड़ की 44 वर्षीय पत्नी, 23 वर्षीय पुत्र, 15 वर्षीय पुत्री, 52 वर्षीय भाई, 23 वर्षीय भतीजा और 28 वर्षीय बहन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से पत्नी, पुत्र और पुत्री तो गुरुग्राम से उसके साथ ही आए थे, जबकि अन्य लोग गांव में ही थे। इसके अलावा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवावां निवासी महिला (45) भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला पति और दो बच्चों के साथ बुलंदशहर के सिकंदराबाद में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति वहीं एक प्राइवेट कंपनी में ऑपरेटर है। महिला को खांसी और बुखार की समस्या थी, जिस पर मल्लावां निवासी उसका भाई टैक्सी से उसे छह जून को लेकर घर आया था। उसी दिन हरदोई जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए नमूना देने के बाद भाई-बहन लखनऊ में बालागंज इलाके में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। सोमवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी मलिहामऊ के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed