{"_id":"5706a9dd4f1c1b7725c81316","slug":"68-villages-cut-off-power-at-rs-3-50-crore-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.50 करोड़ बकाए पर 68 गांवों की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.50 करोड़ बकाए पर 68 गांवों की बिजली काटी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एक मुश्त समाधान योजना लागू होने पर भी ग्रामीण क्षेत्रों से अपेक्षा अनुरूप बिल अदायगी न होने पर बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। विद्युत विभाग ने साढ़े तीन करोड़ बकाए पर गुरुवार को 68 गांवों की बिजली काट दी।
विज्ञापन
बकाएदारों को सहूलियत देने के लिए शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत ब्याज पर छूट की एक मुश्त समाधान योजना शुरू की, लेकिन इसका भी उपभोक्ताओं ने लाभ नहीं लिया।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को जनपद आए मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने भी बकाया अदा न करने वाले गांवों की बिजली काटने के निर्देश दिए। जिसको लेकर ही गुरुवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत उपखंड अधिकारी पंकज भारती के निर्देशन में अवर अभियंताओं की टीम ने 3.50 करोड़ रुपये की बकाएदारी पर 68 गांवों की बिजली काट दी।
विज्ञापन
इसमें अवर अभियंता पियूष वर्मा के अंतर्गत सांडी रोड उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र में 12 गांवों की और बेहटा गोकुल उपकेंद्र के छह गांवों की बिजली काटी गई। इसी प्रकार अवर अभियंता राजेश गौतम ने कछौना उपकेंद्र के अंतर्गत 22 गांवों की, अवर अभियंता रोशन शर्मा ने ऐजा उपकेंद्र के नौ गांवों की, अतुल पांडेय ने इटौली उपकेंद्र के छह गांव और हरिहरपुर उपकेंद्र ने छह गांवों की, रामराज ने बघौली उपकेंद्र के दो गांवों की और अवर अभियंता राजाराम ने कराही उपकेंद्र के तीन गांवों की व मन्नापुरवा उपकेंद्र के दो गांवों की बिजली काटी है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बकाया होने पर गांवों की बिजली कटवाई गई है। यहां के 80 फीसदी लोग बिल नहीं जमा करते हैं।