{"_id":"602563128ebc3ee94b35cc0c","slug":"67-6-percent-of-frontline-workers-get-corona-vaccine-hardoi-news-knp6112662168","type":"story","status":"publish","title_hn":"67.6 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67.6 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
फोटो-3- जिला चिकित्सालय में महिला पुलिसकर्मी के टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद के 13 केंद्रों पर गुरुवार को 67.6 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना का टीका लगवाया। 2173 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना था, लेकिन केंद्रों पर 1470 ही लोग पहुंचे। जिन लोगों को टीका नहीं लग पाया है, उन्हें मोबाइल पर एसएमएस भेजकर नई तारीख दी जाएगी।
जिले में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 1470 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण कराया। एसपी अनुराग वत्स ने जिला महिला चिकित्सालय के केंद्र-1 पर टीकाकरण कराया। इस केंद्र पर 220 लोगों के सापेक्ष 127 और यहीं के दूसरे केंद्र पर 220 के सापेक्ष 122 लोगों ने टीकाकरण कराया।
बेंहदर में 124 के सापेक्ष 91, कछौना में 213 के सापेक्ष 148, कोथावां में 199 के सापेक्ष 152, संडीला में 220 के सापेक्ष 159, अहिरोरी में 105 के सापेक्ष 88, बावन में 95 के सापेक्ष 70, हरियावां में 110 के सापेक्ष 94, शाहाबाद में 110 के सापेक्ष 89, सुरसा में 220 के सापेक्ष 161, टोडरपुर में 110 के सापेक्ष 82 और 100 शय्या संयुक्त चिकित्सालय में 227 के सापेक्ष 87 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
कोथावां में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह और सीएचसी प्रभारी डॉ. विपुल वर्मा की देखरेख में टीकाकरण हुआ। शाहाबाद में एसडीएम एपी श्रीवास्तव, तहसीलदार अवधेश कुमार ने भी टीकाकरण कराया।
बावन में डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीकाकरण कराया गया। यहां लोनार कोतवाल एसके सोनकर, कस्बा चौकी प्रभारी डीके विश्नोई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने टीकाकरण कराया।