फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6251 vehicles were challaned in 14 days for non-co6251 vehicles were challaned in 14 days for non-compliance of rules.mpliance of rules.

Hardoi News: नियम का पालन न करने पर 14 दिन में 6251 वाहनों का कटा चालान

Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
6251 vehicles were challaned in 14 days for non-co6251 vehicles were challaned in 14 days for non-compliance of rules.mpliance of rules.
फोटो-06- नुमाइश चौराहा पर बाइक चालक को समझाते देते यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार। संवाद
हरदोई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर चल रहा है। बावजूद इसके वाहन चालकों में बहुत ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा है। अक्तूबर में ही अब तक छह हजार से ज्यादा वाहन चालकों का चालान कर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया जा चुका है। सबसे ज्यादा चालान हेलमेट लगाए बिना वाहन चलाने के कारण हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराए जाने की कवायद चल रही है। यातायात पुलिस ने शहर के सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, जिंदपीर चौराहा, बड़ा चौराहा, पिहानी चुंगी, बिलग्राम चुंगी और लखनऊ चुंगी पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बीती एक अक्तूबर से 6,251 वाहनों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 4,329 चालकों के चालान किए गए हैं। इसके बाद नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 398 वाहनों के चालान, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 389 के चालान, तीन सवारी बैठाने पर 456 वाहनों के, गलत नंबर प्लेट लगी होने पर 253 के, सीट बेल्ट न पहनने पर 134 के चालान, विधि नियमों का उल्लंघन पर 182 के, मोबाइल पर बात करने पर 45 के चालान और अन्य मामलों में 254 वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 129 वाहन सीज भी किए गए हैं। 6,251 वाहन चालकों पर 1,02,47,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed