{"_id":"599730384f1c1b34798b4753","slug":"61503080504-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
हरदोई(ब्यूरो)। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा सरसंड निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बरवा सरसंड निवासी भगवानदास (40) पुत्र गरीबदास गुरुवार रात लगभग 10 बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। गांव के पास से ही निकले हरदोई लखनऊ रेलवे ट्रैक को पार करते समय अचानक आई ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने परिजनों के साथ तलाशा। इसी बीच पुलिस ने एक व्यक्ति के ट्रेन से कट जाने की जानकारी दी। इस जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। भगवानदास के परिवार में पत्नी शिवदेवी के अलावा छह बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो