{"_id":"598ded4f4f1c1b64368b4641","slug":"61502473551-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनिंग में चुस्त-दुरुस्त मिले जिले के तहसील कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रीनिंग में चुस्त-दुरुस्त मिले जिले के तहसील कर्मी
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। पांचों तहसीलों में पचास साल की उम्र पूरी कर चुके अमीन व लेखपालों के साथ अन्य कर्मियों की स्वास्थ्य व कार्य दक्षता जांची गई। सभी चुस्त दुरस्त मिले और उनका काम भी संतोषजनक पाया गया। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शासन को इस बाबत रिपोर्ट भेज दी है।
विभागों में तैनात कर्मचारी पचास साल की उम्र पूरी करने के बाद भी काम का दायित्व संभालने में सक्षम हैं या फिर उनके काम करने की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसकी जांच परख के लिए शासन स्तर से 19 जुलाई को पचास साल की उम्र पार कर चुके कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए स्क्रीनिंग कराए जाने का निर्देश जारी हुआ था। अन्य विभागों के साथ जिले की पांचों तहसीलों में तैनात कर्मियों की स्क्रीनिंग भी कराई गई। जिले की पांचों तहसीलों में पचास साल की उम्र पार कर चुके 81 अमीन, 217 लेखपाल, 10 चेनमैन व 67 चपरासी स्क्रीनिंग में शामिल किए गए। डॉक्टरों की टीम ने इनका स्वास्थ्य जांचा और उनके कार्य क्षमता की भी जांच की गई। सभी लोग चुस्त दुरस्त पाए गए और उनकी कार्य दक्षता भी संतोष जनक मिली। तहसील कर्मियों की स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद रिपोर्ट राजस्व परिषद भेज दी गई है।
इंसेट
इतने कर्मियों की गई जांच
हरदोई। शासन से निर्देश मिलने के बाद 31 जुलाई को पचास वर्ष उससे अधिक की उम्र वाले कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए स्क्रीनिंग की गई। इनमें सदर तहसील में 61 लेखपाल, 2 चेनमैन, शाहाबाद में 54 लेखपाल व 3 चेनमैन, संडीला में 37 लेखपाल व 2 चेनमैन, बिलग्राम में 35 लेखपाल व 1 चेनमैन एवं सवायजपुर में 30 लेखपाल व 2 चेनमैन का स्वास्थ्य व कार्य दक्षता परखी गई। इसके साथ ही जिले भर के 81 अमीन, 25 कानूनगो व 67 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
- स्क्रीनिंग में चुस्त-दुरुस्त मिले तहसील कर्मी
- अनिवार्य सेवानिवृत्ति को जांचा गया कर्मियों का स्वास्थ्य व कार्यदक्षता