{"_id":"5e4c2eb28ebc3ef2641690fe","slug":"6012-student-leave-highschool-board-exam-hardoi-news-knp5455043121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के 6012 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के 6012 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
श्री वेणी माधव इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा से छह हजार परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया। दो छात्र नकल करते पकड़े गए।
हाईस्कूल की प्रथम पाली में हिंदी के लिए 50934 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 44922 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में ही दो नकलची केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़े। जिसमें ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज पहेलियां मानपुर व जेकेजे इंटर कॉलेज चौसार दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक-एक नकलची पकड़ा गया। इसकी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। छह जोनल मजिस्ट्रेटों व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया। द्वितीय पाली में भी इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 44816 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि सचल दल की सूचना के आधार पर दूसरी पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बैठाया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम तक लाने और जमा कराने की जिम्मेदारी बंडल मजिस्ट्रेट को सौंपी गईं हैं। उन्होंने भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की लोकेशन कई बार चेक करवाई। उन्होंने बताया कि जिले में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
जीआईसी में स्ट्रांग रूम में रखवाए गए बंडल
जिले के 119 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, वहां परीक्षा के बाद बंडलों को जीआईसी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच लाया गया। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने पीबीआर इंटर कालेज गौसगंज का और द्वितीय पाली में वेणी माधव विद्या पीठ इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
केंद्र के बाहर चस्पा की गईं सूचनाएं
छात्र-छात्राएं विद्यालय के अंदर क्या न ले जाएं इसको लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर ही सूची चस्पा कर दी गई।
छात्रों की प्रतिक्रिया
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में अपने विषय को लेकर भय तो रहता है इसके अलावा इतनी कड़ी चेकिंग में छात्र छात्राओं को और भय सताता है।
- विद्या देवी इंटर कालेज छात्र अर्पित बाजपेई
परीक्षा कक्ष में इस बार जूते नहीं उतरवाए गए। कक्ष में जूते पहनकर बैठने दिया गया। हालांकि जूते मोजे उतरवाकर प्रवेश के पहले चेकिंग जरूर की गई। - हाईस्कूल छात्र मो. अतीक
- पढ़ने वालों के लिए नकलविहीन परीक्षा वरदान जैसी है। इससे पढ़ने वालों को लाभ होता है। - वेणी माधव की छात्रा प्रज्ञा शर्मा।
-बस इतना हो जाए नकल विहीन परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं पर दबाव न बने। बार-बार सचल दल व अन्य जांच करने वालों के परीक्षा कक्ष में आने से कुछ देर के लिए परीक्षार्थियों का दिमाग भटक जाता है। - वेणी माधव छात्रा नेहा।