फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 pair trains cancelled till 24 jan

हरदोई से संचालित छह ट्रेनें 24 जनवरी तक निरस्त

Sun, 16 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
6 pair trains cancelled till 24 jan
हरदोई रेलवे स्टेशन। - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ जाने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। लखनऊ मंडल के आलम नगर से ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन के मध्य 10 किलोमीटर के हिस्से में डबलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य रविवार से शुरू हो गया। इसके कारण हरदोई से जाने वाली छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को सोमवार से 24 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरदोई से जाने वाली 13005 पंजाब मेल अप 22 जनवरी तक, डाउन 13006 पंजाब मेल 17 से 24 जनवरी तक, 13307 अप गंगा सतलुज एक्सप्रेस 22 जनवरी तक, डाउन 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस सोमवार से 24 जनवरी तक, 13151 अप सियालदह एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

डाउन 13152 सियालदह एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी तक, त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 से 24 जनवरी तक के लिए निरस्त है। इसके साथ ही कानपुर-सीतापुर वाया बालामऊ के बीच चलने वाली अनाराक्षित एक्सप्रेस 18 से 23 जनवरी तक निरस्त रहेगी। लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर भी 24 तक नहीं चलेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल में चल रहे कार्य को लेकर कई ट्रेनें निरस्त हुई हैं। जिसमें हरदोई के बालामऊ से होकर जाने वाली छह जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का असर, रेल यात्रा निरस्त कर रहे लोग
हरदोई। बीते साल दिसंबर में ट्रेनों में टिकट के लिए लंबी वेटिंग चल रही थी। जनवरी में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद अब ट्रेनों के स्लीपर क्लास में आसानी से कंफर्म टिकट मिल रहे हैं। ट्रेनों के एसी कोच में वेटिंग घटकर 25 रह गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर पड़ा है। वर्तमान में आरक्षण निरस्त कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
हरदोई से होकर दिल्ली, पंजाब, बिहार, कोलकाता जाने वाली कई ट्रेनें हैं। यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद या कहें 120 दिन पहले कंफर्म टिकट के लिए बुकिंग करानी पड़ती थी। अब जब से कोरोना संक्रमण ने फिर से दस्तक दी है, इसका खासा प्रभाव यात्रियों की संख्या पर पड़ा है। प्रतिदिन सैकड़ों रेल यात्री टिकट निरस्त करा रहे हैं। हरदोई से ज्यादातर दिल्ली पंजाब, बिहार के लिए टिकटों को निरस्त किया जा रहा है।

इन ट्रेनाें में सुविधा
पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली मेल, काशी विश्वनाथ, अवध आसाम, सद्भावना, लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नौचंदी में आपको कंफर्म व 50 के अंदर वेटिंग वाले टिकट आराम से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed