{"_id":"5e2b34658ebc3e4b3412bb8e","slug":"6-arab-rupees-plan-praposal-for-next-financial-year-hardoi-news-knp5404903124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वित्तीय वर्ष के लिए 6 अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वित्तीय वर्ष के लिए 6 अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित
विज्ञापन
विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिला योजना की बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री सतीश महाना, साथ ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला योजना की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में छह अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्रों की सूची संबंधित विधायकों और सांसदों को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिला योजना में शामिल प्रस्तावों पर कहा कि जनसामान्य से जुड़े अधिक से अधिक कार्य कराए जाएं।
29 जून 2019 की बैठक में हुई चर्चा के बिंदुओं के निस्तारण पर अधिकारियों ने आख्या दी। बैठक में विधायक नितिन अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, प्रभाष कुमार, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, रामपाल वर्मा, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं। संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रामप्रकाश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
11 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रस्ताव
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव भी दिया। इसमें संडीला के किनहोटी और बर्रैया कासिमाबाद, टड़ियावां के जयराजपुर, शाहाबाद के नस्यौली गोपाल, गुजीदेयी, ककरघटा और पिंडारी, हरियावां के दूल्हापुर और बूढ़ागांव, माधौगंज के अटवा अलीमर्दानपुर में निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने 18 आयुर्वेदिक अस्पतालों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया है। होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने संडीला, बावन, मुुंडेर, भड़ायल, शिरोमणिनगर, बघौली बाजार, कोथावां, देवमनपुर में अस्पताल खोलने का प्रस्ताव दिया है।
विभाग का नाम अनुमोदित प्रस्ताव लागत
राष्ट्रीय आजीविका मिशन 343.85 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना 174.40 लाख रुपये
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 8030.04 लाख
मनरेगा 27300 लाख रुपये
सर्व शिक्षा अभियान 4360 लाख रुपये
माध्यमिक शिक्षा अभियान 987.76 लाख रुपये
लघु सिंचाई विभाग (बोरिंग) 916.50 लाख रुपये
मध्यम गहरे नलकूप 306 लाख रुपये
11 नए नलकूपों की स्थापना 831.64 लाख रुपये
दुग्ध विकास 102.78 लाख रुपये
गन्ना विकास 849.41 लाख रुपये
शौचालय निर्माण 8030.04 लाख रुपये
पंचायत भवन निर्माण 265.39 लाख रुपये
वैकल्पिक ऊर्जा विभाग 47.33 लाख रुपये
पेयजल (नगर निकाय) 1084.17 लाख रुपये
प्राविधिक शिक्षा 245 लाख रुपये
पर्यटन विभाग 200 लाख रुपये
शादी अनुदान योजना 495 लाख रुपये
पिछड़ा वर्ग कल्याण 48 लाख रुपये
अल्प संख्यक कल्याण 66 लाख रुपये
छात्रवृत्ति योजना 223.48 लाख रुपये
वृद्धावस्था पेंशन 1108 लाख रुपये
नि:शक्तजन पेंशन 90 लाख रुपये
निराश्रित महिला पेंशन 360 लाख रुपये