फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत

बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत

Sun, 03 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
बुखार ने दो और की जान ले ली। इसके अलावा बुखार के प्रकोप से हालत गंभीर होने पर 24 घंटे में 26 और मरीजों को भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी लखन (45) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन शहर के निजी डॉक्टरों से उसका इलाज करा रहे थे। शनिवार देर शाम उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। उधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पिरकापुर निवासी रामदयाल की बेटी रोशनवती (6) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा के डॉक्टरों से उसका इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।

इंसेट
24 घंटे में बुखार के 26 और मरीज हुए भर्ती
बुखार का प्रकोप तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है। लगभग हर घंटे जिला अस्पताल बुखार से हालत गंभीर होने पर एक मरीज भर्ती हो रहा है। पिछले 24 घंटे में बुखार की चपेट में आकर 26 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें कुंज (2), रूबी (25), आशा (45), राजाराम (60), कौशल किशोर (20), ममता (13), माया (40), रिंकू (6), फिजा (9), मनीष (15), विनीता (19), संगीता (22), ललित (19), सालिकराम (35), दिव्या (7), मुकेश (30), तेजपाल (40), शालू (10), सप्पी (50), पिंकी (15), कंचन (8), सजल (12), नीतू (28), रामदेवी (28), प्रमोद (45), प्रफुल्ल (15) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



- बुखार से बालिका व अधेड़ की मौत
- रद्धेपुरवा में अधेड़ और बेनीगंज में बालिका ने तोड़ा दम




फोटो-12, जिला अस्पताल में भर्ती काजल।
फोटो-13, ज्योती।
फोटो-15, श्रीपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed