फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिला समेत तीन अज्ञात शव मिले

अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिला समेत तीन अज्ञात शव मिले

Thu, 17 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिला समेत तीन अज्ञात शव मिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई(ब्यूरो)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के अंदर महिला समेत तीन शव मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद पहचान नहीं होने पर शवों को मुर्र्दाघर में रखवाया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र सर्रकुलर रोड पर गुरुवार सुबह लगभग सात बजे राहगीरों ने अधेड़ (50) का शव देखा। पुलिस ने अधेड़ की पहचान कराने क ा प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर कपड़ों की तलाशी ली। अधेड़ के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान होती। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया अधेड़ धारीदार शर्ट, लाल रंग का नेकर पहने है। घटनास्थल के पास अंगोछा व चप्पलें मिली हैं। उधर, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में कस्बा के पास से निकली रेलवे लाइन के किनारे बुधवार देर रात ग्रामीणों ने युवक (35) का शव देखा। जीआरपी ने बताया युवक ने केवल छींटदार जांघिया पहना है। उधर, कछौना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह रैंसो गांव के पास महिला (65) का शव रोड के किनारे मिला। कोतवाल नजमुल हसन नकवी के अनुसार महिला मानसिक बीमार थी। किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। शिनाख्ती के लिए शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है।
विज्ञापन



- महिला समेत तीन शव मिले
- अलग-अलग थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed