फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   स्टोव पर खाना बनाते समय जलकर विवाहिता की मौत

स्टोव पर खाना बनाते समय जलकर विवाहिता की मौत

Mon, 24 Jul 2017 07:22 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
स्टोव पर खाना बनाते समय जलकर विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। स्टोव पर खाना बनाते समय झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बानेकुइंया में ज्ञानपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात घर के अंदर बनी रसोई में ज्ञानपाल सिंह (32) की पत्नी ममता (26) खाना बनाने के लिए स्टोव जला रही थी। स्टोव सही से नहीं जला तो उन्होंने उसमें पिन लगा दिया, पिन लगते ही स्टोव पर रखे बर्तन तेजी से ऊपर की ओर उछल गए। इसी दौरान स्टोव से उठीं लपटों ने ममता को अपनी चपेट में ले लिया। ममता के चीखने-चिल्लाने पर बाहर बैठा ज्ञानपाल दौड़ता हुआ रसोई की ओर गया। उसने ममता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया, तो बाहर की ओर भाग खड़ा हुआ। यह देखकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से झुलसे दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह ममता ने दम तोड़ दिया, जबकि ज्ञानपाल भर्ती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उसका विवाह ममता के साथ 10 वर्ष पूर्व हुआ था। ममता का मायका उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के ग्राम बछौली में है। ज्ञान प्रकाश के दो पुत्रियां रोली (7) जूली(5) और एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। घटना की जानकारी पाकर मृतका के भाई संजय और संदीप भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


- खाना बनाते समय झुलसने से विवाहिता की मौत
- बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलसा
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बानेकुइंया की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed