फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दूध लेने जा रहा टैंकर डीसीएम से भिड़ा, एक की मौत दो घायल

दूध लेने जा रहा टैंकर डीसीएम से भिड़ा, एक की मौत दो घायल

Sat, 08 Jul 2017 06:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
दूध लेने जा रहा टैंकर डीसीएम से भिड़ा, एक की मौत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रुदामऊ के पास दूध के टैंकर व डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई और टैंकर के चालक व हेल्पर घायल हो गए। डीसीएम चालक फतेहपुर का था। वह डीसीएम में बिस्किट लोडकर शाहजहांपुर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।

जहानपुर थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर निवासी आनंद गुप्ता (45) चालक था। वह कानपुर नगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में डीसीएम चलाता था। शनिवार को उसने कानपुर में एक कंपनी का बिस्कि ट डीसीएम में लोड किया था, जिसक ो शाहजहांपुर लेकर जा रहा था। माधौगंज थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रुदामऊ के पास सामने से आ रहे दूध के टैैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में आनंद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और टैंकर चालक संजीव कुमार (45) निवासी कोटा थाना पिथोड़ जिला मेरठ व हेल्पर सत्यपाल (25) निवासी गजरौला जिला अमरोहा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर के चालक व हेल्पर की हालत गंभीर होने पर सीएचसी डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डीसीएम चालक के पास से मिले मोबाइल से हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि चाचा दो भाइयों में छोटे थे। उनके एक बेटा है। एसओ जटा श्ंाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। कहा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- टैंकर-डीसीएम में भिड़ंत, एक की मौत दो घायल
- माधौगंज थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर हुआ हादसा
- फतेहपुर के जहानपुर गांव का निवासी था मृतक
- मेरठ व अमरोहा के निवासी हैं टैंकर चालक-परिचालक
- टैंकर चालक और हेल्पर की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर


फोटो-20 दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed