फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 crore rupees will be spent on the vending zone and housing phase in the industrial area.

Hardoi News: 50 करोड़ से औद्याेगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन और हाउसिंग फेज के होंगे काम

Wed, 11 Feb 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
50 crore rupees will be spent on the vending zone and housing phase in the industrial area.
फोटो-19- एनएच-731 पर लगा औद्योगिक क्षेत्र का बोर्ड। संवाद
हरदोई। औद्योगिक क्षेत्र संडीला में 50 करोड़ से सुविधा और सहूलियत के काम कराए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन, हाउसिंग फेज को बनवाए जाने सहित काम कराए जाने के लिए कार्ययोजना शासन को भेज दी है। शासन से जल्द ही मंजूरी मिलने की आस है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिहाज से उद्यमियों की सहूलियत के काम कराए जा रहे हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपीसीडा ने संडीला औद्योगिक क्षेत्र में पार्कों के रख-रखाव, हाउसिंग फेज के उच्चीकरण, यात्रियों के लिए शेल्टर भवन, वेंडिंग जोन आदि कामों को चिह्नित किया है। यूपीसीडा की तरफ से चिह्नित कामों को कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इन कामों को कराए जाने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता जताई गई है।
विज्ञापन

यूपीसीडा की तरफ से काम कराने के लिए तैयार कराए गए प्रस्ताव को शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बताया कि प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श होने के बाद अब स्वीकृति और वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही जल्द ही रुपये मिलने की उम्मीद है। वहीं, यूपीसीडा की तरफ से संडीला औद्योगिक क्षेत्र के फेज-एक और दो में करीब 100 करोड़ से अधिक रुपये से मार्गों, नाला, प्रकाश व्यवस्था, महिला श्रमिकों के लिए डॉरमेट्री और ले-बाई ट्रक का काम कराया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम और मार्गों के बन जाने से उद्यमियों को काफी हद तक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्वीकृत कामों को तेजी से कराया जा रहा है। समय से काम को पूरा कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उद्यमियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को सुविधा और सहूलियत मिल सके। वहीं और कामों को कराए जाने के लिए चिह्नित कराते हुए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। जल्द ही स्वीकृति और रुपये मिलने की उम्मीद है। -तौसीफ अली, अधिशासी अभियंता यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed