फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4.93 crore released for nine routes, the road will be easy

Hardoi: नौ मार्गों के लिए 4.93 करोड़ जारी, इन मार्गों का होगा निर्माण...अब राह होगी आसान

Sun, 02 Apr 2023 06:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 02 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

Hardoi Development: डीएम एमपी सिंह ने बताया कि चार करोड़ 93 लाख 33 हजार रुपये से होने वाले कार्यों में से 451.32 लाख रुपये से हरदोई में आठ काम कराए जाएंगे, जबकि 43.01 लाख रुपये सीतापुर में एक काम होगा।

विज्ञापन
4.93 crore released for nine routes, the road will be easy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मिश्रिख संसदीय क्षेत्र में आने वाले हरदोई और सीतापुर के नौ मार्गों के निर्माण के लिए 4.93 करोड़ शासन ने जारी किए हैं। इसमें से आठ मार्ग हरदोई और एक मार्ग सीतापुर जनपद में बनवाया जाएगा। मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रस्ताव पर डीएम ने आर्थिक विकास योजना में इस्टीमेट भेजे थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस पर स्वीकृति के साथ ही बजट भी आवंटित कर दिया है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि चार करोड़ 93 लाख 33 हजार रुपये से होने वाले कार्यों में से 451.32 लाख रुपये से हरदोई में आठ काम कराए जाएंगे, जबकि 43.01 लाख रुपये सीतापुर में एक काम होगा।
विज्ञापन

इन मार्गों का कराया जाएगा निर्माण
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शासन की ओर से ब्लॉक बेहंदर में मुख्य मार्ग भवानी खेड़ा-सिंधवल से हनुमान मंदिर होते हुए मोहन पासी के घर इंटरलॉकिंग, कोथावां में कल्हेपुर से मझिया तक इंटरलॉकिंग, कछौना में लखनऊ रोड से कीरतपुर संपर्क से सुठेना रेलवे फाटक तक इंटरलॉकिंग शामिल है

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, ग्राम मवैया से लखनऊ सीमा तक इंटरलॉकिंग, संडील स्टेशन चक्कर रोड से जकुरा जमकुरा तक इंटरलॉकिंग, माधौगंज में ग्राम सभा बघौड़ा में बघौली-माधौगंज के 13 किमी से लिंग रोड पर इंटरलॉकिंग, ग्राम सभा बरहस के तहत शुक्लापुर भगत में पिलखना मार्ग से मडिलहा ग्राम होते हुए शारदा नहर तक इंटरलॉकिंग शामिल है।

वही, ब्लॉक बेहंदर के अकबरपुर मार्ग से अटवा तक इंटरलॉकिंग निर्माण को स्वीकृति मिली है। ऐसे ही सीतापुर जनपद के ब्लॉक मिश्रिख में डिघिया संपर्क मार्ग से ललईपुरवा मंदिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 42.01 लाख की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed