{"_id":"679a6757e5c668ccf9034920","slug":"425-lakh-in-the-scope-of-ots-only-67-thousand-registered-hardoi-news-c-213-1-hra1004-126070-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ओटीएस के दायरे में 4.25 लाख, पंजीकरण हुए सिर्फ 67 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ओटीएस के दायरे में 4.25 लाख, पंजीकरण हुए सिर्फ 67 हजार
Wed, 29 Jan 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
- 451 करोड़ रुपये के सापेक्ष अभी तक वसूले 38 करोड़
- जिले में ओटीएस योजना का फूल रहा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बकाएदारों से बिजली बिल की वसूली के लिए शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना का जिले में दम फूला जा रहा है। विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद बकाएदार बकाया जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में सवा चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को ओटीएस की श्रेणी में रखा गया लेकिन अभी तक 67 हजार ने ही पंजीकरण कराया है। बकाएदारों से बकाया वसूली भी अभी नौ प्रतिशत के करीब ही हो सकी है।
पावर निगम ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया वसूल करने के लिए 15 दिसंबर को एक मुश्त समाधान योजना की शुरुआत की। जिले के चार विद्युत वितरण क्षेत्रों से 425619 उपभोक्ताओं को ओटीएस के दायरे में शामिल किया गया। इन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 451 करोड़ रुपये बकाया है। बकाएदारों का पंजीकरण कराने के लिए तमाम कोशिशें की गईं। निगम ने भी 31 दिसंबर के बाद अवधि बढ़ाकर दूसरा चरण भी चालू कर दिया। दूसरा चरण 15 जनवरी को समाप्त हुआ तो 7 दिन बढ़ाकर 22 जनवरी कर दिया गया और अब 31 जनवरी कर दी गई है। इन कोशिशों के बाद भी पंजीकृत उपभोक्ता एक लाख भी नहीं पहुंचे। जिले में 66979 उपभोक्ता अभी तक पंजीकृत हो चुके हैं। इन उपभोक्ताओं से विभाग ने 37.90 करोड़ रुपये की बकाया वसूली की है। एक फरवरी से ओटीएस का अब तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इससे ब्याज पर छूट का प्रतिशत भी कम हो जाएगा।
तीसरे चरण में इस तरह मिलेगी छूट
हरदोई। ओटीएस योजना के तीसरे चरण में उपभोक्ताओं को एक किलोवाट भार तक और पांच हजार रुपये बकाए पर एक मुश्त भुगतान करने पर अधिभार में 70 प्रतिशत और किस्तो में जमा करने पर 55 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं पांच हजार से अधिक के बकाए पर एक मुश्त भुगतान पर50 प्रतिशत की छूट और किस्तो में भुगतान पर 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
मध्यांचल में जिले की ओटीएस योजना में प्रगति बेहतर चल रही है। उपभोक्ताओं का पंजीकरण बढ़ाए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं का पंजीकरण बढ़ाकर योजना का लाभ दिलाएं।
रमेश चंद्र
अधीक्षण अभियंता