फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बंदर कूदने से गिरे छज्जे के मलबे में दबकर चचेरी बहनों की मौत

बंदर कूदने से गिरे छज्जे के मलबे में दबकर चचेरी बहनों की मौत

Tue, 16 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बंदर कूदने से गिरे छज्जे के मलबे में दबकर चचेरी बहनों की मौत
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललुआपुर नरौथा में बंदर के कूदने से घर का छज्जा गिर गया। हादसे में घर के बाहर खेल रहीं चार चचेरी बहनें मलबे में दब गईं। दो बहनों की मौत हो गई जबकि दो को फर्रुखाबाद में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ग्राम ललुआपुर नरौथा में तेजपाल परिवार के साथ रहते हैं। उनके भाई गिरींदपाल, शिशुपाल और कृष्णपाल के मकान भी पड़ोस में ही हैं। सोमवार देर शाम तेजपाल की पुत्री मुस्कान (8), गिरींद की पुत्री दिव्यांशी (8) शिशुपाल की पुत्री नैंसी (10) और कृष्णपाल की पुत्री नेहा (6) घर के बाहर खेल रही थीं। खेलते-खेलते चारों बहनें तेजपाल के घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी हो गईं। इसी दौरान बंदर दरवाजे के ऊपर बने छज्जे पर कूदा। इतने में ही छज्जा ढह गया और चारों बहनें मलबे में दब गईं। चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुुंचे। मलबा हटाकर चारों को निकाला गया, लेकिन तब तक मुस्कान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दिव्यांशी, नैंसी और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तीनों को लेकर हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में दिव्यांशी की भी सांसें थम गईं। नैंसी और नेहा को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए। मुस्कान और दिव्यांशी के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। दोनों गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed